सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Paddy procurement completes in UP 6.2 million metric tons purchased nearly 15,000 crore paid

यूपी में धान खरीद पूरी: पिछले साल का टूटा रिकार्ड, 62 लाख मीट्रिक टन की खरीद; करीब 15 हजार करोड़ का भुगतान

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Wed, 04 Mar 2026 08:54 AM IST
विज्ञापन
सार

यूपी में धान खरीद पूरी हो गई है। इस बार पिछले साल का रिकार्ड टूटा है। 10.53 लाख किसानों से 62.30 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई। 14,886.35 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। आगे पढ़ें पूरी खबर...

Paddy procurement completes in UP 6.2 million metric tons purchased nearly 15,000 crore paid
धान खरीद। (सांकेतिक) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश में धान खरीद पर इस बार नया रिकॉर्ड बना है। तय लक्ष्य 60 लाख मीट्रिक टन को पार करके 62.30 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। इसके एवज में किसानों को करीब 15 हजार करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। प्रदेश में धान खरीद की प्रक्रिया 28 फरवरी तक पूरी हो गई है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार अधिक खरीद और भुगतान किया गया है। 

Trending Videos


प्रदेश में 4869 क्रय केंद्र बनाए गए थे। इनमें 10.53 लाख किसानों से 62.30 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। कॉमन धान-2369 रुपये और ग्रेड ए- 2389 रुपये प्रति कुंतल की दर से खरीदा गया। इसके एवज में किसानों को करीब 14,886.35 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम योगी के निर्देश पर खरीद करने के 48 घंटे के भीतर किसानों को डीबीटी के माध्यम से बैंक खातों में भुगतान किया गया है। ताकि, बिचौलियों की भूमिका समाप्त हो। किसानों को समय पर पैसा मिला सके। 

12.82 लाख से अधिक किसानों ने कराया है पंजीकरण 

बताते चलें कि इस बार धान बिक्री के लिए 12,82,892 किसानों ने पंजीकरण कराया था। खाद्य व रसद विभाग के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश तथा हरदोई, लखीमपुर खीरी व सीतापुर में 31 जनवरी तक धान खरीद चली। वहीं चित्रकूट, कानपुर, अयोध्या, गोरखपुर, देवीपाटन, बस्ती, आजमगढ़, वाराणसी, मीरजापुर, प्रयागराज के साथ लखनऊ, रायबरेली व उन्नाव में 28 फरवरी तक धान खरीद हुई। 

आंकड़े एक नजर में...

 

2025-26

  • क्रय केंद्र- 4869
  • कितने किसानों से हुई खरीद- 10,53,561 
  • धान खरीद- 62,30,735.63 मीट्रिक टन
  • भुगतान- 14,886.35 करोड़ रुपये 

2024-25

  • क्रय केंद्र- 4372
  • कितने किसानों से हुई खरीद- 7,97,500
  • धान खरीद- 57,70,671.09 मीट्रिक टन  
  • भुगतान- 13370.17 करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed