यूपी: पहली ही बारिश में दबा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, इसके पहले बुंदेलखंड और पूर्वांचल एक्सप्रेस भी यही हाल हुआ
मानसून की बारिश से उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में सड़क और पुलों को नुकसान पहुंचा। कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सड़क धंस गई, जबकि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भी दरारें और गड्ढे सामने आए। कई स्थानों पर यातायात प्रभावित रहा और निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एक्सप्रेसवे परियोजनाओं की गुणवत्ता एक बार फिर सवालों के घेरे में है। हाल ही में कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे का उद्घाटन हुआ था। उद्घाटन के महज 12 दिन बाद की उन्नाव में सड़क धंस गई। वहीं, तीन पहले साल पहले सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने से करीब 15 फीट गहरा गड्ढा बन गया था, जिसमें एक कार गिर गई। इससे पहले जुलाई 2022 में उद्घाटन के कुछ दिन बाद ही बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का हिस्सा भी बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया था।
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का उद्घाटन 16 नवंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। वहीं, निर्माण के दौरान मई 2021 में भी कुवांसी-हलियापुर के बीच अंडरपास की बीम में दरार और मिट्टी बहने की घटना सामने आई थी।
वहीं, अब बात करते हैं देहरादून की। जहां पर नंदा की चौकी के पास 16 करोड़ रुपये की लागत से बना नया पुल पहली ही बारिश में धंस गया, जिससे आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। गुरुग्राम में डेढ़ घंटे की मूसलाधार बारिश ने पूरा शहर तालाब बना दिया।
दिल्ली-जयपुर हाईवे (NH-48) धंस गया और 10-12 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। आखिर ऐसा क्यों हो रहा है कि बारिश की वजह से महज कुछ दिनों पहले एक्सप्रेस-वे ही धंस जा रहे हैं। पढ़ें कब-कब कहां हुई धसान?
1. उद्घाटन के 12वें दिन धंसी कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सड़क
हाल ही में शुरू हुए हाईटेक कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर पहली ही बारिश में सवाल खड़े हो गए हैं। एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के महज 12वें दिन शनिवार को उन्नाव जिले के अचलगंज कोरारी टोल से करीब 01 किलोमीटर आगे लखनऊ जाने वाली लेन की सड़क अचानक धंस गई।
किलोमीटर संख्या 64.4 पर सड़क का लगभग 05 से 07 मीटर हिस्सा धंसने से वाहन चालकों के लिए बड़ा खतरा पैदा हो गया। समाजवादी पार्टी के नेता द्वारा धंसी सड़क का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने के बाद हड़कंप मच गया, जिसके बाद निर्माण एजेंसी ने आनन-फानन में मरम्मत का काम शुरू कराया।
13 जुलाई को हुआ था उद्घाटन
कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे को आगामी यातायात सुगमता के लिए 13 जुलाई को जनता के समर्पित किया गया था। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संयुक्त रूप से इसका भव्य उद्घाटन किया था।
2. दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे, पहली ही बारिश में धुलने लगे दावे
दिल्ली-देहरादून ग्रीन फील्ड आर्थिक गलियारा मार्ग पर मानसून की पहली ही बारिश ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। करौदा महाजन और डुंगर गांव के पास वर्षा का पानी रिसने से सड़क का हिस्सा धंस गया और गहरे गड्ढे बन गए। राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन घटना का दृश्य सामाजिक माध्यमों पर प्रसारित होने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और निर्माण एजेंसी के अधिकारियों में हलचल मच गई।
वर्षा जल निकासी नहीं होने से धंसी सड़क
जानकारी के अनुसार वर्षा के पानी की समुचित निकासी नहीं होने से सड़क के नीचे की मिट्टी बह गई, जिससे मार्ग का हिस्सा धंस गया। सूचना मिलते ही निर्माण एजेंसी की टीम मौके पर पहुंची और बजरी डालकर गड्ढों को अस्थायी रूप से भर दिया। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही स्थायी मरम्मत का कार्य कराया जाएगा।
3. दिल्ली-जयपुर हाईवे धंसा, लगा कई किलोमीटर लंबा जाम
महज डेढ़ घंटे की मूसलाधार बारिश से पूरा गुरुग्राम तालाब में तब्दील हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग-48 से लेकर रिहायशी कॉलोनियों तक, हर तरफ सिर्फ पानी ही पानी नजर आया। बारिश ने ड्रेनेज सिस्टम और नगर निगम की तैयारियों की पोल खोल दी। सीवर और पेयजल पाइपलाइन के अधूरे निर्माण कार्य भी मुसीबत का कारण बने। इन अधूरे निर्माण कार्यों के कारण शहर में जगह-जगह वाहन चालक फंसे नजर आए।
एनएच-48 पर सनबीम कंपनी के पास मुख्य सड़क का एक हिस्सा धंसने से दो लेन बंद करनी पड़ीं। इसके चलते दिल्ली-जयपुर हाईवे पर 10 से 12 किलोमीटर लंबा भीषण जाम लग गया। सबसे बुरा असर स्कूली बच्चों और दफ्तर जाने वालों पर पड़ा।
छुट्टी के वक्त हुई इस बारिश के कारण बच्चे और अभिभावक घंटों सड़कों पर फंसे रहे। बादशाहपुर सहित कई सोसाइटियों और निचले इलाकों में पानी लोगों के ड्राइंग रूम तक घुस गया। इस अव्यवस्था ने मिलेनियम सिटी के स्मार्ट होने के दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
4 .तीन पहले बारिश में धंसा था पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे
तीन पहले बारिश के बाद आजमगढ़ में एक्सप्रेस-वे के बीच में 50 मीटर लंबी दरार दिखी थी। सुल्तानपुर में एक्सप्रेस-वे बारिश के चलते जगह-जगह धंस गया। कई जगह गड्ढे हो गए हैं। सुलतानपुर जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर अयोध्या-सुलतानपुर मार्ग पर स्थित हलियापुर थाना क्षेत्र से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे निकाला है।