फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Preparations underway for education reforms in UP based on 'Parakh' report

UP News: परख रिपोर्ट के आधार पर शिक्षा सुधार की तैयारी, 2027 के राष्ट्रीय सर्वे में बेहतर प्रदर्शन पर फोकस

Tue, 28 Jul 2026 03:04 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Tue, 28 Jul 2026 03:04 PM IST
सार

यूपी में परख रिपोर्ट के आधार पर शिक्षा सुधार की तैयारी है। एससीईआरटी की मंडलीय कार्यशालाओं में अधिकारियों को निष्कर्षों से अवगत कराया गया। 2027 के राष्ट्रीय सर्वे में बेहतर प्रदर्शन पर फोकस है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Preparations underway for education reforms in UP based on 'Parakh' report
परख कार्यशाला में अफसर। - फोटो : विभाग।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने नई पहल शुरू की है। इसी कड़ी में सोमवार से परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण-2024 की रिपोर्ट के विश्लेषण और प्रसार के लिए मंडलीय कार्यशालाओं की शुरुआत की गई।

विज्ञापन


इन कार्यशालाओं का उद्देश्य जिला स्तर के अधिकारियों को परख सर्वे के निष्कर्षों से अवगत कराना, रिपोर्ट को समझाना और उसके आधार पर शिक्षा में सुधार की योजना तैयार करना है। एससीईआरटी के निदेशक गणेश कुमार और संयुक्त निदेशक डॉ. पवन सचान ने परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण-2024 के उद्देश्य और विद्यालयी शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में इसकी उपयोगिता की जानकारी दी। 
विज्ञापन


तकनीकी सत्रों में राष्ट्रीय, राज्य, मंडल और जिला स्तर के परिणाम प्रस्तुत किए गए। अधिकारियों को परख डैशबोर्ड के जरिए आंकड़ों का विश्लेषण, प्रदर्शन संकेतकों की समीक्षा और रिपोर्ट का उपयोग करने का तरीका भी बताया गया। साथ ही छात्रों के प्रदर्शन को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारणों पर भी चर्चा हुई। बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिलों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दिन की कार्यशाला में अलीगढ़ और मुरादाबाद मंडल के बीएसए, डायट प्राचार्य, संकाय सदस्य और अन्य शैक्षणिक अधिकारी शामिल हुए। संयुक्त निदेशक डॉ. पवन सचान ने बताया कि इसी तरह की कार्यशालाएं सभी मंडलों में आयोजित की जाएंगी। 


इसके बाद जिला स्तर पर भी अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि दिसंबर 2027 में होने वाले अगले परख राष्ट्रीय सर्वे में उत्तर प्रदेश का प्रदर्शन और बेहतर हो सके। उन्होंने बताया कि पिछले सर्वे में प्रदेश के कक्षा तीन के विद्यार्थियों ने भाषा और गणित दोनों विषयों में राष्ट्रीय औसत से बेहतर प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed