{"_id":"6a687871dfabf112a90e00c8","slug":"up-former-minister-of-state-nanak-deen-bhurji-dies-after-jumping-from-the-seventh-floor-of-the-mla-residence-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पूर्व राज्य मंत्री नानक दीन भुर्जी विधायक निवास की 7वीं मंजिल से गिरे, चश्मदीद ने पुलिस से बयां की सच्चाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पूर्व राज्य मंत्री नानक दीन भुर्जी विधायक निवास की 7वीं मंजिल से गिरे, चश्मदीद ने पुलिस से बयां की सच्चाई
Tue, 28 Jul 2026 03:08 PM IST
Akash Dwivedi
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Tue, 28 Jul 2026 03:08 PM IST
सार
लखनऊ में पूर्व राज्य मंत्री नानक दीन भुर्जी की विधायक निवास की सातवीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी सहित सभी साक्ष्य खंगाले जा रहे हैं। मौत के कारणों का खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा।
विज्ञापन
बेटा उत्तम और पुरुषोत्तम सिविल अस्पताल में मौजूद
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ के हजरतगंज स्थित नए विधायक निवास में मंगलवार दोपहर पूर्व राज्य मंत्री और भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री नानकदीन भुर्जी की सातवीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई। घटना दोपहर करीब दो बजे हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि यह मामला आत्महत्या का है या हादसा, इस बारे में अभी कोई निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी। मौके से मिले साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
56 वर्षीय नानकदीन भुर्जी भाजपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ में प्रदेश महामंत्री थे। उन्होंने हिंदुस्तान पिछड़ा मोर्चा नामक संगठन की स्थापना भी की थी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन