फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Groundwater gets new lease of life in UP danger zone development blocks halved in seven years read update

UP News: यूपी में भूजल को मिली नई जिंदगी, सात साल में आधे रह गए 'डेंजर जोन' वाले विकासखंड; पढ़ें अपडेट

Tue, 28 Jul 2026 02:18 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Tue, 28 Jul 2026 02:18 PM IST
सार

यूपी में भूजल स्तर सुधर रहा है। अतिदोहित विकासखंड 82 से घटकर 44 ही रह गए हैं। जल संरक्षण अभियानों का असर दिख रहा है। कई क्षेत्रों में भूजल स्तर 0.5 से 2 मीटर तक बढ़ गया है। रेन वाटर हार्वेस्टिंग, चेकडैम और अमृत सरोवर से भूजल रिचार्ज को मजबूती मिली है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Groundwater gets new lease of life in UP danger zone development blocks halved in seven years read update
यूपी में भूजल स्तर में सुधार। - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तर प्रदेश में जल संरक्षण के लिए चलाए जा रहे अभियानों का असर अब भूजल स्तर पर भी दिखने लगा है। वर्ष 2017 में जहां प्रदेश में 82 विकासखंड अति दोहित (ओवर एक्सप्लॉइटेड) श्रेणी में थे, उनकी संख्या घटकर 44 रह गई है। वहीं सुरक्षित श्रेणी के विकासखंडों की संख्या 540 से बढ़कर 563 हो गई है। 

विज्ञापन


विशेषज्ञों का मानना है कि इससे भविष्य में पेयजल संकट कम करने और सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता बढ़ाने में मदद मिलेगी। भूगर्भ जल विभाग के निदेशक डॉ. राजेश कुमार प्रजापति के मुताबिक वर्षा जल संचयन, चेकडैम, अमृत सरोवर और पारंपरिक जल स्रोतों के पुनर्जीवन जैसे प्रयासों से प्रदेश का वार्षिक भूजल रिचार्ज बढ़ा है।

विज्ञापन

35,206 भवनों पर वर्षा जल संचयन प्रणाली स्थापित

अटल भूजल योजना के तहत कराए गए एक स्वतंत्र अध्ययन में 550 ग्राम पंचायतों में से 303 पंचायतों में भूजल स्तर 0.5 से 2 मीटर तक सुधरने की पुष्टि हुई है। सरकार ने रूफटॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग को भी बढ़ावा दिया है। प्रदेश में 1.05 लाख से अधिक उपयुक्त भवनों की पहचान की गई, जिनमें से 35,206 भवनों पर वर्षा जल संचयन प्रणाली स्थापित की जा चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में जल संकट की आशंका भी कम

इसके अलावा लघु सिंचाई विभाग ने 6,627 चेक डैम, ग्राम्य विकास विभाग ने करीब 19,974 अमृत सरोवर और कृषि विभाग ने 37,273 खेत तालाब विकसित किए हैं। भूजल स्तर में सुधार का सीधा लाभ आम लोगों को मिलेगा। इससे हैंडपंप और नलकूपों में पानी की उपलब्धता बेहतर होगी, सिंचाई की लागत घटेगी और गर्मी के मौसम में जल संकट की आशंका भी कम होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed