फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 15 IPS officers transferred in the state; Tarun Gaba is the new Police Commissioner of Lucknow; read the f

UP: प्रदेश में 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, तरुण गाबा लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर; पढ़ें पूरी लिस्ट

Tue, 28 Jul 2026 02:19 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Tue, 28 Jul 2026 02:19 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश सरकार ने 15 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। तरुण गाबा को लखनऊ का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है, जबकि अशोक मुथा को अग्निशमन सेवा का महानिदेशक बनाया गया है। प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है।

विज्ञापन
UP: 15 IPS officers transferred in the state; Tarun Gaba is the new Police Commissioner of Lucknow; read the f
आईएएस ट्रांसफर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

यूपी सरकार ने 15 सीनियर आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। तरुण गाबा को लखनऊ का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। अशोक मुथा डीजी फायर सर्विस बनाए गए हैं। तबादला सूची के अनुसार, आईपीएस मधुर अशोक जैन को पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से पुलिस महानिदेशक अग्निशमन एवं आपात सेवाएं बनाया गया है।

विज्ञापन


अमरेन्द्र कुमार सेंगर को पुलिस आयुक्त, लखनऊ से पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना मुख्यालय भेजा गया है, जबकि राम कुमार को लखनऊ रेंज से गोरखपुर जोन का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। नवीन अरोरा को तकनीकी सेवाओं से वाराणसी जोन और पीयूष मोर्डिया को वाराणसी जोन से प्रयागराज पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


इसी क्रम में संजय गुप्ता को पुलिस मुख्यालय से एडीजी, कानून-व्यवस्था, तरुण गाबा को पुलिस आयुक्त, लखनऊ, और धर्मेंद्र सिंह को प्रयागराज रेंज का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। इसके अलावा मोहित गुप्ता, विनीत कुमार सिंह, राजेंद्र कुमार, आनंद प्रकाश तिवारी, अरुण कुमार सिंह तथा आनंद कुमार सहित अन्य अधिकारियों को भी नई तैनाती दी गई है। सरकार का कहना है कि यह फेरबदल पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, जवाबदेह तथा सुचारु बनाने के उद्देश्य से किया गया है। नई तैनाती के बाद अधिकारियों से जल्द कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। पढ़िए लिस्ट...
विज्ञापन
विज्ञापन




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed