सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Skill development campaign in mission mode in UP targets given to institutions action taken against negligence

UP News: यूपी में मिशन मोड में स्किल डेवलपमेंट अभियान, संस्थानों को दिया गया टारगेट; लापरवाही पर होगी कार्रवाई

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Wed, 04 Mar 2026 09:24 AM IST
विज्ञापन
सार

यूपी में एनएसडीसी योजना के तहत निजी प्रशिक्षण संस्थानों को सेक्टरवार टारगेट आवंटित किए गए हैं। उद्योग की मांग के अनुरूप युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। इससे रोजगार के अवसरों में बढ़ोतरी होगी। 

Skill development campaign in mission mode in UP targets given to institutions action taken against negligence
युवाओं के कौशल विकास पर जोर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश में नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन योजना के तहत उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन ने प्रशिक्षण प्रदाताओं को सेक्टरवार लक्ष्य आवंटित कर दिए हैं। कौशल विकास कार्यक्रमों को प्रदेश में मिशन मोड में संचालित किया जाएगा। ताकि, युवाओं को उद्योग आधारित रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण उपलब्ध मिल सके। प्रशिक्षण प्रदाताओं को निर्धारित शर्तों और गुणवत्ता मानकों का पूरी तरह पालन करना होगा।

Trending Videos

इन संस्थानों को आवंटित हुईं सीटें

बरेली की वेलस्पन लिविंग लिमिटेड को परिधान क्षेत्र में 200, जालौन की इमार्टिकस लर्निंग प्राइवेट लिमिटेड को हेल्थकेयर व परिधान सेक्टर में 100-100 तथा लखनऊ स्किल्ड टेलरिंग इंस्टीट्यूट बाय रेमंड को 50 का लक्ष्य दिया गया है। प्रशिक्षण अवधि अधिकतम 600 घंटे होगी। आवासीय प्रशिक्षण में न्यूनतम 8 घंटे प्रतिदिन प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनियमितता पर होगी कार्रवाई

प्रशिक्षणार्थियों की उपस्थिति एवं संबंधित विवरण एनएसडीसी/एसडीएमएस पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाएगा। सत्यापन के बाद ही अनुदान राशि जारी की जाएगी। यदि प्रशिक्षण में लापरवाही या अनियमितता पाई जाती है, तो प्रशिक्षण प्रदाता के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

सुदृढ़ किया जा रहा स्किल इको सिस्टम

उद्योगों की मांग के अनुरूप प्रशिक्षण, निजी क्षेत्र की भागीदारी और डिजिटल मॉनिटरिंग व्यवस्था के माध्यम से स्किल इको सिस्टम को सुदृढ़ किया जा रहा है। संबधित संस्थान को निर्धारित लक्ष्य उसी वित्तीय वर्ष में पूरा करना होगा। लक्ष्य पूरा न करने पर आगामी आवंटन पर प्रभाव पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed