{"_id":"69a6e2be362c6e1859014455","slug":"traffic-diversions-have-been-implemented-in-lucknow-for-holi-procession-check-plan-before-leaving-home-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: होली पर जुलूस को लेकर किया गया ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले देख लें पूरा प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: होली पर जुलूस को लेकर किया गया ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले देख लें पूरा प्लान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Tue, 03 Mar 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
सार
राजधानी में होली पर जुलूस को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। चार मार्च की सुबह 9 बजे से लागू होगा। घर से निकलने से पहले पूरा प्लान देख लें। आगे पढ़ें पूरी खबर...
Traffic Police
- फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी लखनऊ में होली के मौके पर 04 मार्च को निकलने वाले जुलूसों को लेकर यातायात में फेरबदल किया गया है। यह जानकारी डीसीपी ट्रैफिक कमलेश दीक्षित ने दी है। डायवर्जन सुबह 9 बजे से लागू होकर जुलूस खत्म होने तक लागू रहेगा।
Trending Videos
- कैसरबाग अशोक लाट चौराहे से सामान्य यातायात नजीराबाद चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात लाटूश रोड या कैसरबाग बस अड्डा होकर जा सकेगा।
- छतरी वाला चौराहा (सकरी सेंटर) से सामान्य यातायात नजीराबाद चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात पोस्ट ऑफिस अमीनाबाद या श्रीराम रोड होकर जा सकेगा।
- गुइन रोड चौराहे से सामान्य यातायात नजीराबाद चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात पोस्ट ऑफिस अमीनाबाद या कैसरबाग बस अड्डा होकर जा सकेगा।
- ख्यालिगंज तिराहा से सामान्य यातायात नजीराबाद चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात कैसरबाग बस अड्डा, गुइन रोड, पोस्ट ऑफिस अमीनाबाद या कैसरबाग अशोक लाट चौराहा होकर जा सकेगा।
- श्रीराम रोड तिराहा कोनेश्वर चौराहे से सामान्य यातायात चौक चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात घंटाघर, रूमी गेट चौकी चौराहा होकर जा सकेगा।
- चौक चौराहे से सामान्य यातायात कोनेश्वर चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात रूमी गेट चौराहा, घंटाघर होकर जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
