सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Amid record heat and scorching weather, weather will take a U-turn today, with heatwaves and rain expecte

यूपी: रिकॉर्ड गर्मी और तपिश के बीच मौसम आज से लेगा यू-टर्न, कुछ जिलों में चलेगी लू; इन इलाकों में होगी बारिश

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 27 Apr 2026 07:48 AM IST
विज्ञापन
सार

Weather in UP: यूपी में मौसम आज से बदलने जा रहा है। आज कुछ जिलों में लू चलेगी लेकिन पश्चिम यूपी के कुछ जिलों में आज से हल्की बारिश होगी। 
 

UP: Amid record heat and scorching weather, weather will take a U-turn today, with heatwaves and rain expecte
यूपी में आज से मौसम लेगा यू-टर्न। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश में अप्रैल के आखिरी सप्ताह में ही जून जैसी तपिश महसूस की जा रही है। पूरब से पश्चिम तक गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिख रहा है और आसमान से बरसती आग जैसी धूप जनजीवन को बेहाल कर रही है। रविवार को बांदा 46.6 डिग्री सेल्सियस के साथ लगातार दूसरे दिन प्रदेश में सबसे गर्म रहा। प्रयागराज में 45.7 डिग्री, अमेठी में 44.7 डिग्री और हमीरपुर में 44.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इस बीच रविवार शाम ललितपुर में हुई बूंदाबांदी से राहत की उम्मीद जगी है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार देर रात या मंगलवार से पूरे प्रदेश में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।

Trending Videos


मौसम विभाग ने सोमवार के लिए प्रदेश के 40 जिलों में लू की चेतावनी जारी की है। आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 28 अप्रैल से पश्चिमी यूपी व तराई से शुरू होकर लगभग पूरे प्रदेश में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं, जिससे तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। कुल मिलाकर अब अप्रैल के बचे हुए दिनों में लू की परिस्थितियों से फाैरी ताैर पर राहत की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन इलाकों में है लू की चेतावनी

UP: Amid record heat and scorching weather, weather will take a U-turn today, with heatwaves and rain expecte
कई जिलों में लू का अलर्ट। - फोटो : ANI

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में ।

अप्रैल में गर्मी का तीन वर्ष का रिकॉर्ड टूटा

UP: Amid record heat and scorching weather, weather will take a U-turn today, with heatwaves and rain expecte
लखनऊ में रविवार को गर्मी से परेशान लोग।  - फोटो : संवाद

 बीते कई दिनों से राजधानी भीषण गर्मी की चपेट में है। अप्रैल के आखिरी सप्ताह में जून जैसी तपिश महसूस की जा रही है। 43 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ रविवार इस सीजन के सबसे गर्म दिन के ताैर पर दर्ज हुआ। इस तापमान में बीते तीन वर्ष में अप्रैल में गर्मी का रिकॉर्ड भी तोड़ा। इससे पहले अप्रैल 2022 में अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था जो एक दशक में सर्वाधिक है।

रविवार को दिन चढ़ने के साथ ही गर्म हवा के थपेड़े चलने लगे। दोपहर तक शहर भट्टी की तरह तपने लगा। सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। कुछ सड़कों पर लॉकडाउन जैसे हालात देखने को मिले। माैसम विभाग का कहना है कि सोमवार को भी कमोबेश ऐसा ही भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मंगलवार से माैसम में बदलाव के आसार हैं।

आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 27 अप्रैल से सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजधानी में बादलों की सक्रियता बढ़ेगी। 28 से 30 अप्रैल के बीच हल्की बूंदाबांदी होने से तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट के संकेत हैं। इससे लू की परिस्थितियों से फाैरी ताैर पर राहत मिलेगी। हालांकि हवा में नमी की माैजूदगी से आभासी गर्मी बनी रहेगी। रविवार को अधिकतम तापमान 0.1 डिग्री की बढ़त के साथ 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री की बढ़त के साथ 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed