सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Appointment of permanent DGP in UP is on hold, commission objects to the proposal and sends it back

UP: यूपी में स्थाई डीजीपी की नियुक्ति लटकी, आयोग ने प्रस्ताव पर जताई आपत्ति, फिर से भेजने के लिए कहा

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 19 Mar 2026 03:26 PM IST
विज्ञापन
सार

यूपी सरकार की ओर से प्रदेश में स्थायी डीजीपी की नियुक्ति के लिए भेजे गए प्रस्ताव को संघ लोक सेवा आयोग ने वापस कर दिया है। आयोग ने प्रस्ताव पर आपत्ति दर्ज की है।

UP: Appointment of permanent DGP in UP is on hold, commission objects to the proposal and sends it back
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) - फोटो : LinkedIn: UPSC
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश में स्थायी डीजीपी की नियुक्त इस बार फिर लटक सकती है। प्रदेश सरकार की ओर से संघ लोक सेवा आयोग को भेजे गए प्रस्ताव को आयोग ने आपत्ति लगाकर वापस भेज दिया है। आयोग ने 2025 के सर्कुलर और गाइडलाइन के मुताबिक दोबारा प्रस्ताव भेजने की मांग की है। 
Trending Videos


प्रदेश सरकार ने मंगलवार को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नाम का पैनल आयोग को भेजा था। इसमें 30 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके अधिकारियों के नाम शामिल थे।

ये भी पढ़ें - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बोलीं- श्रीराम को नमन करना और भारत मां का वंदन हमारे लिए एक जैसा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दुनिया का इकलौता 'राम यंत्र', तमिलनाडु में तैयार किया गया; जानें खासियत


सूत्रों की मानें तो प्रदेश सरकार ने वर्ष 1990 से 1996 बैच के तीन दर्जन से अधिक अधिकारियों के नाम आयोग को भेजे थे। जिनमें से आयोग को वरिष्ठता के आधार पर तीन अधिकारियों को चिन्हित कर राज्य सरकार को उनके नाम भेजना थे तत्पश्चात राज्य सरकार को इनमें से किसी एक का चयन डीजीपी के पद के लिए करना था पर आयोग ने प्रस्ताव को भी वापस भेज दिया। ऐसे में यूपी में स्थायी डीजीपी की नियुक्ति एक बार फिर लटक सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed