सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   young man insert bottle into his private parts influence of alcohol In Ambedkar Nagar

UP News: शराब के नशे में युवक ने निजी अंग में डाल ली बोतल, अस्पताल में खुला राज तो हर कोई रह गया हक्का-बक्का

डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Thu, 19 Mar 2026 03:01 PM IST
विज्ञापन
सार

युवक के पेट में दर्द होने पर डॉक्टर को दिखाया। ऑपरेशन के बाद मलाशय में फंसी प्लास्टिक की बोतल निकाली गई। यह देखकर घरवालों के होश उड़ गए। आगे पढ़ें पूरी खबर...

young man insert bottle into his private parts influence of alcohol In Ambedkar Nagar
डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके पेट से निकाली बोतल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

गुजरात के अहमदाबाद में नौकरी करने गए अंबेडकरनगर के युवक ने शराब के नशे में प्लास्टिक की बोतल अपने निजी अंग में डाल ली। दर्द होने पर वापस गांव पहुंचा। शहर के पटेल नगर स्थित डॉ. विपिन वर्मा के अस्पताल में जांच कराई। एक्सरे में मलाशय में बोतल फंसी देख डॉक्टर भी अचंभित रह गए। जटिल ऑपरेशन करने के बाद बोतल बाहर निकाली गई। फिलहाल मरीज डॉक्टर की निगरानी में है। हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Trending Videos


टांडा थाना क्षेत्र का युवक पिछले काफी समय से अहमदाबाद में रह रहा था। पिछले सप्ताह उसने शराब पी। इसके बाद नशे की अवस्था में प्लास्टिक की 15 सेमी लंबी और चार सेंटीमीटर चौड़ी प्लास्टिक की बोतल निजी अंग में डाल ली। यह बोतल उसके मलाशय में जाकर फंस गई। इसके बाद उसे पेट में असहनीय दर्द होने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सरे में मलाशय में बोतल फंसी होने की पुष्टि हुई

अहमदाबाद में डॉक्टर को दिखाया। जानकारी होने पर घबराकर शनिवार को वापस गांव आ गया। यहां परिजन उसे सोमवार को डॉ. विपिन वर्मा के पास लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने उसका एक्सरे कराया। इसमें मलाशय में बोतल फंसी होने की पुष्टि हुई। इसके बाद मंगलवार को जांच प्रक्रिया पूरी करते हुए मरीज का ऑपरेशन किया गया। करीब एक घंटे तक चली शल्य क्रिया के बाद बोतल बाहर निकाली जा सकी। 

स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही

डॉ. विपिन वर्मा ने बताया कि मरीज की हालत अब खतरे से बाहर है। उसके स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है। इससे पहले डॉ. वर्मा एक मरीज के पेट से ऑपरेशन के जरिए नट-बोल्ट निकाल चुके हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed