सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Big News: Chandrashekhar's 'Shoe' Remark Goes Viral; BJP Leader Murdered; Farmer Turns into a Bear; IRCTC's

UP Big News: चंद्रशेखर का 'जूता' बयान वायरल, भाजपा नेता की हत्या, किसान बना भालू; IRCTC का कश्मीर का पैकेज

डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Tue, 17 Mar 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
 

UP Big News: Chandrashekhar's 'Shoe' Remark Goes Viral; BJP Leader Murdered; Farmer Turns into a Bear; IRCTC's
UP Big News - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

Trending Videos

UP Big News: Chandrashekhar's 'Shoe' Remark Goes Viral; BJP Leader Murdered; Farmer Turns into a Bear; IRCTC's
चंद्रशेखर आजाद - फोटो : Amar Ujala

"हम चमड़ा उतारना भी जानते हैं और उसका जूता बनाकर पीटना भी", वायरल हो रहा सांसद चंद्रशेखर का बयान

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद का एक बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल रहा है। इसमें वह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि हम चमड़ा उतारना भी जानते हैं, उसका जूता बनाना भी जानते हैं और समय आने पर उसे सिर पर पटककर मारना भी जानते हैं।

ये बयान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए दिया। उन्होंने किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन माना जा रहा है कि उन्होंने करणी सेना के एक पदाधिकारी के बयान पर पलटवार किया है। बता दें कि करणी सेना के प्रदेश महामंत्री ने बयान जारी कर कहा था कि हम चंद्रशेखर को बाराबंकी की धरती पर कदम नहीं रखने देंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Big News: Chandrashekhar's 'Shoe' Remark Goes Viral; BJP Leader Murdered; Farmer Turns into a Bear; IRCTC's
कुलदीप का रिस्पेशन आज। - फोटो : अमर उजाला।

कुलदीप-वंशिका रिसेप्शन, होटल सेंट्रम में जुटेंगे एक हजार वीआईपी मेहमान

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव और उनकी जीवनसंगिनी वंशिका सिंह का मंगलवार को सुशांत गोल्फ सिटी स्थित होटल द सेंट्रम में एक भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में लगभग एक हजार मेहमानों के शामिल होने की संभावना है। खेल जगत से टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर के साथ ही उनके साथी स्पिनर रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल कुलदीप को बधाई देने पहुंचेंगे। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Chandrashekhar's 'Shoe' Remark Goes Viral; BJP Leader Murdered; Farmer Turns into a Bear; IRCTC's
राजकुमार चौहान - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

यूपी में भाजपा नेता की हत्या, मॉर्निंग वॉक पर निकले थे 

गोरखपुर के चिलुआताल थाना इलाके के बरगदवा में मंगलवार की सुबह एक भाजपा नेता की निर्मम हत्या ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा नेता राजकुमार चौहान को निशाना बनाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने उन्हें चाकू से ताबड़तोड़ वार कर मार डाला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Chandrashekhar's 'Shoe' Remark Goes Viral; BJP Leader Murdered; Farmer Turns into a Bear; IRCTC's
संभल में भालू की ड्रेस पहले किसान - फोटो : संवाद

बंदरों से फसल बचाने को किसान बना भालू, अनोखे तरीके से कर रहा खेत की रखवाली

संभल ब्लॉक क्षेत्र के गांव फिरोजपुर के जंगल में बंदरों का प्रकोप बना हुआ है। घर से लेकर जंगल तक में आतंक है। घरों में नुकसान के साथ फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे चिंतित कई किसानों ने अब अनूठा तरीका अपनाया है। वे भालू जैसी पोशाक पहनकर फसलों की रखवाली कर रहे हैं।

गांव फिरोजपुर में बंदरों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। गांव के निवासी अनमोल गर्ग बताते हैं कि बंदर निगाह चूकते ही नुकसान कर देते हैं। कभी रोटी ले जाते हैं तो कभी खाने का कोई सामान ले जाते हैं। यही नहीं, कपड़े व अन्य सामान को भी नुकसान पहुंचाते हैं। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Chandrashekhar's 'Shoe' Remark Goes Viral; BJP Leader Murdered; Farmer Turns into a Bear; IRCTC's
बीडीएस का छात्र हारिश - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

मासूम चेहरा, खतरनाक मंसूबे, हर रात नई-नई साजिशें रचता था हारिश

उन्नीस साल की उम्र। चेहरे पर मासूमियत। क्लास रूम में हमेशा एक पढ़ाकू छात्र के रूप में पेश आने वाला हारिश इतने खतरनाक मंसूबे पाले बैठा है कोई सोच भी नहीं सकता। एटीएस को उसके लैपटॉप और मोबाइल से जो मैसेज और चैट मिली है वह साफ कर रही है कि वह हर रात नई-नई साजिशें रहता था। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Chandrashekhar's 'Shoe' Remark Goes Viral; BJP Leader Murdered; Farmer Turns into a Bear; IRCTC's
पुलिस मुठभेड़ में मारा गया आरोपी - फोटो : अमर उजाला

बरेली में सास-साले की हत्या करने का आरोपी अफसर खां पुलिस मुठभेड़ में ढेर

बरेली में अपनी सास और साले की हत्या करने वाले आरोपी अफसर खां पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि सोमवार को हुए दोहरे हत्याकांड के बाद पुलिस की तीन टीमें आरोपी की तलाश में जुटी थी। मंगलवार को सुबह करीब छह बजे इज्जतनगर इलाके में पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी की। इस पर आरोपी अफसर ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Chandrashekhar's 'Shoe' Remark Goes Viral; BJP Leader Murdered; Farmer Turns into a Bear; IRCTC's
श्रीनगर, डल झील का नजारा - फोटो : बासित जरगर

IRCTC ने लॉन्च किया कश्मीर का पैकेज: पांच रात छह दिन का सफर

गर्मियों में कश्मीर की वादियों और बर्फीले पहाड़ों के बीच सुकून के पल बिताना चाहते हैं, तो भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) आपके लिए एक शानदार मौका लेकर आया है। आईआरसीटीसी ने जन्नत-ए-कश्मीर हवाई टूर पैकेज लाॅन्च किया है। पांच रात और छह दिन का यह सफर 17 अप्रैल से शुरू होगा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed