फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Legislature Session: All-party meeting held for the smooth conduct of the House

यूपी विधानमंडल सत्र सोमवार से: सदन के शांतिपूर्ण संचालन के लिए सर्वदलीय बैठक का आयोजन, सीएम योगी रहे मौजूद

Sun, 02 Aug 2026 01:37 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 02 Aug 2026 01:37 PM IST
सार

यूपी में सोमवार से शुरू हो रहे चार दिवसीय विधानमंडल सत्र के दौरान सदन के शांतिपूर्ण संचालन के लिए सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सभी दलों से सदन के संचालन के लिए सहमति ली गई।

विज्ञापन
UP Legislature Session: All-party meeting held for the smooth conduct of the House
सर्वदलीय बैठक में मौजूद सीएम योगी व अन्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी में सोमवार से शुरू हो रहे विधानमंडल के सत्र को लेकर रविवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में सभी दलों के साथ सदन की कार्यवाही शांतिपूर्ण ढंग से चलाने के लिए सहमति बनाने का प्रयास किया गया।

विज्ञापन


बैठक में सत्ता पक्ष की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर सत्ता पक्ष की तरफ से मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ब्लैकमेलिंग गैंग का खुलासा: 'पहले IGRS पर शिकायत, फिर रिश्वत की डील'; ऐसे चल रहा था एलडीए में वसूली का खेल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - महिला नेतृत्व में चमका यूपी, हुरुन इंडिया 2026 की सूची में पांच बेटियों ने बढ़ाया मान; नोएडा का जलवा


वहीं, विपक्ष की ओर से नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, लोकदल के नेता राजपाल बालियान, कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना, जनसत्ता दल से कुंवर रघुराज प्रताप सिंह मौजूद रहे।

बैठक में सभी विपक्षी दलों से विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को सुचारुरूप ढंग से चलाने की अपील की। वहीं, कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में विधानसभा के संचालन की रूपरेखा बनी।

चार दिन चलने वाले विधानमंडल सत्र में कई विधायी कार्य पूरे किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed