फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Monsoon rain alert issued across the state from Thursday, heavy rain warning issued in 20 districts includ

यूपी: गुरुवार से पूरे प्रदेश में मानसूनी बारिश का अलर्ट, वाराणसी सहित इन 20 जिलों में भारी बरसात की चेतावनी

Tue, 11 Aug 2026 07:39 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 11 Aug 2026 07:39 PM IST
सार

Weather in UP: यूपी में एक-दो दिन की सुस्ती के बाद 13 अगस्त से मौसम एक बार फिर से सक्रिय होगा। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वांचल में अच्छी बारिश होगी। 

विज्ञापन
UP: Monsoon rain alert issued across the state from Thursday, heavy rain warning issued in 20 districts includ
यूपी में पूरी तरह से सक्रिय है मानसून। - फोटो : amar ujala

विस्तार

 प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। बुधवार अगस्त तक प्रदेश के ज्यादातर पूर्वी और मध्य हिस्सों में बारिश में कमी बनी रहने के बाद 13 अगस्त से पूर्वांचल से मानसूनी गतिविधियां बढ़ने के आसार हैं। अगले कुछ दिनों में बारिश का दायरा बढ़ते हुए मध्य और पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक पहुंच सकता है। इस दौरान प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती परिसंचरण 12 अगस्त तक निम्न दबाव क्षेत्र में बदल सकता है। इसके बाद इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। इसके प्रभाव से 13 अगस्त से प्रदेश में व्यापक बारिश का दौर शुरू होने के आसार हैं।

विज्ञापन

इन जिलों में भारी बारिश के आसार

13 अगस्त सुबह 8:30 बजे से 14 अगस्त सुबह 8:30 बजे तक सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सुल्तानपुर, अयोध्या और अंबेडकरनगर समेत आसपास के क्षेत्रों में भी बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक मानसूनी द्रोणी फिलहाल अपनी सामान्य स्थिति से कुछ दक्षिण में बनी हुई है। आने वाले दिनों में इसके प्रभाव और निम्न दबाव क्षेत्र की गतिविधियों के चलते प्रदेश में बारिश का जोर फिर बढ़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed