फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Several districts in the state received overnight rain; heavy rain alert issued for these 28 cities today

यूपी: प्रदेश के कई जिलों में रात भर हुई बारिश; इन 28 शहरों के लिए आज भारी बरसात का अलर्ट; गिरा पारा

Sun, 16 Aug 2026 09:50 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 16 Aug 2026 09:50 AM IST
सार

Weather in UP: यूपी में मानसून पूरी तीव्रता के साथ सक्रिय है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाली 18 अगस्त तक कई जिलों में बरसात होने की संभावना है। 

विज्ञापन
UP: Several districts in the state received overnight rain; heavy rain alert issued for these 28 cities today
लखनऊ सहित कई जिलों में भारी बारिश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ने से रविवार को  कई जिलों में बारिश हुई। श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और पीलीभीत में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। राजधानी लखनऊ में भी अच्छी बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। कई इलाकों में मौसम सुहाना रहा।

विज्ञापन


28 जिलों में अलर्ट

UP: Several districts in the state received overnight rain; heavy rain alert issued for these 28 cities today
लखनऊ में हुई बारिश। - फोटो : अमर उजाला।

मौसम विभाग ने 16 से 17 अगस्त के दौरान बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं समेत 28 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तराई में भी बारिश का जोर

17 से 18 अगस्त के दौरान तराई क्षेत्र में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed