UP: बिजली को लेकर पांच उपकेंद्रों में बवाल-हंगामा, सड़क पर उतरे लोग, फॉल्ट ठीक करने में तीन संविदा कर्मी झुलसे
लखनऊ में लगातार बिजली कटौती और फॉल्ट से नाराज लोगों ने कई उपकेंद्रों पर हंगामा, घेराव और सड़क जाम किया। फॉल्ट ठीक करने के दौरान तीन संविदा कर्मचारी झुलस गए, जिनमें एक की हालत गंभीर है। कई इलाकों में घंटों बिजली बाधित रही और पुलिस को स्थिति संभालनी पड़ी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में बीते बृहस्पतिवार रात छह घंटे के भीतर पांच उपकेंद्रों सेक्टर 25 इंदिरानगर, न्यू कैम्पस, विक्टोरिया, बनी, गहरू पर रात 11:30 से 3:30 बजे तक बिजली को लेकर खूब हंगामा- बवाल हुआ। नाराज लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस बीच इलाके में फॉल्ट को सही करने के दौरान तीन संविदा कर्मचारी झुलस गए, जिसमें एक की हालत नाजुक बनी है। इनमें न्यू कैम्पस उपकेंद्र के लाइनमैन कमलेश, गुड्डू व नीबू पार्क घंटाघर उपकेंद्र के अनूप शामिल हैं।
सेक्टर 25 और विक्टोरिया उपकेंद्र में लोगों का धावा, घेराव
वृहस्पतिवार रात करीब 11:30 बजे सेक्टर 25 इंदिरानगर व विक्टोरिया चौक उपकेंद्र के बड़े हिस्से में अंधेरा हो गया। इससे विक्टोरिया उपकेंद्र पर 250 व सेक्टर 25 में 500 से ज्यादा लोगों ने घेराव कर लिया। विक्टोरिया में सरगा पार्क फीडर की ट्राली फट गई थी।
सेक्टर 25 उपकेंद्र की 33 हजार की आपूर्ति ठप हो गई थी। इससे इंदिरानगर के सेक्टर 18, 19, 20 21, 25, बस्तौली, समुददीपुर, रिंड रोड सहित आसपास के करीब 15 हजार घरों की रात 11 बजे से अंधेरा हो गया। हालांकि, इन इलाकों में शाम 7 बजे से बिजली संकट बना था। रात 12 बजे भीड़ ने उपकेंद्र पर धावा बोल दिया। कर्मियों ने अंदर से गेट में तालाबंदी करके पीछे के रास्ते भाग गए।
पुलिस पहुंची, मगर जनता बिजली चालू करने की मांग पर अड़ी थी। नाराज लोगों ने रिंग रोड पर सड़क भी जाम कर दी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाया। प्रदर्शनकारी तोड़फोड़ करने पर आमादा थे, मगर गेट में ताला पड़ा था। अधीक्षण अभियंता नवीन चंद्रा ने बताया कि रात करीब 2 बजे जब 33 केवी बिजली चालू हुई तो प्रदर्शनकारियों के वापस लौटने का सिलसिला शुरू हुआ।
विक्टोरिया उपकेंद्र पर ट्राली को सही करने के लिए अमृत बाजार, बड़ी कालीजी, अकबरीगेट फीडर को रात करीब 1:30 बजे बंद कर दिया। इससे लोगों ने उपकेंद्र का घेराव कर लिया। कर्मचारी उपकेंद्र से भाग कर कोतवाली से पुलिस को बुलाकर लाई। गेट के बाहर रात 3:30 बजे तक पुलिस सुरक्षा में बैठी रही, तब कर्मचारी काम करके बिजली चालू कर पाए।
न्यू कैम्पस उपकेंद्र के कर्मी तीन घंटे बंधक बने, दो गुटों में मारपीट
न्यू कैम्पस उपकेंद्र के भुइयां देवी मंदिर, कुटवा रोड इलाके में बृहस्पतिवार देर रात बिजली संकट से परेशान लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज उपभोक्ताओं ने सड़क पर उतरकर जाम लगा दिया। यह बिजली संकट एबीसी जलने के कारण उत्पन्न हुआ था।
रात नौ बजे जब 3-4 कर्मचारी जली एबीसी बदलने गए तो मोहल्ले के दबंगों ने उनको यह कहते हुए बंधक बना लिया ,कि दो दिन से जब सोने का समय होता तो काम करने चले आते हो। मौके पर एसडीओ संतोष कुमार विश्वकर्मा, जेई प्रदीप पहुंचे जिन्होंने खूब समझाया, मगर नहीं माने। मुस्लिमनगर और पिंकसिटी तिवारीपुर के लोगों के गुटों के बीच पहले बिजली चालू करने को लेकर मारपीट हो गई।
पुलिस भी पहुंची। रात 12 बजे दोनो मोहल्ले में अलग-अलग कर्मियों को एक साथ एबीसी बदलने भेजा गया। पिंक सिटी तिवारीपुर में एलटी लाइन बांधने के दौरान एबीसी में आग लग गई जिससे लाइनमैन कमलेश झुलस गए। कमलेश का केके हॉस्पिटल में उपचार चल रहा। कर्मचारी गुड्डू को सेवा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। न्यू कैंपस क्षेत्र में एक माह के भीतर यह तीसरी घटना है। पहले भी शंभूनाथ सोसाइटी तिराहा पर काम के दौरान लाइनमैन राजेश भी गंभीर रूप से घायल हुए थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.