सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Third Encounter in Four Days in Sultanpur Cow Slaughter Accused Injured in Leg Arrested by Police

Sultanpur News: चार दिन में तीसरा एनकाउंटर, पैर में गोली लगने से गोहत्या का आरोपी घायल; पुलिस ने किया गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 22 May 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
सार

सुल्तानपुर में चार दिन में पुलिस और गोहत्यारों के बीच तीसरा एनकाउंटर हुआ। पैर में गोली लगने से गोहत्या का आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आगे पढ़ें पूरी खबर...

Third Encounter in Four Days in Sultanpur Cow Slaughter Accused Injured in Leg Arrested by Police
पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार मोहम्मद अनवर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के सुल्तानपुर में शुक्रवार तड़के पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ में गोहत्या का आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने घायल आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर सीएचसी अखंडनगर भेजा। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बीते चार दिनों में पुलिस ने मुठभेड़ के जरिये तीन गोहत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।



मुठभेड़ अखंडनगर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव के पास हुई। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह लगभग 4.00 बजे थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार वर्मा को सूचना मिली कि गोहत्या में शामिल कुछ आरोपी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। थाना प्रभारी ने पुलिस चौकी बेलवाई प्रभारी विनय कुमार सिंह के साथ टीम गठित कर इलाके में घेराबंदी शुरू की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया

घेराबंदी देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इसमें एक आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, उसके साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद अनवर (30) निवासी पटैला थाना खुटहन, जौनपुर के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Trending Videos


पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी के खिलाफ गोहत्या समेत कई आपराधिक मामलों में प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, एक कारतूस और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। एएसपी बृजनारायण सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

11 मई को तिंदौली खेमपुर में मिले थे 24 मृत गोवंश

बीती 11 मई को तिंदौली, खेमपुर के पास 24 मृत गोवंश के शव फेंके जाने का मामला सामने आया था। इस मामले में आरोपी जौनपुर जिले के गौसपुर निवासी मो. आसिफ को सोमवार देर रात पुलिस ने अखंडनगर के कनकपुर के पास से मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। 

उसके दो साथी अखंडनगर के रायपुर निवासी एनुल व अकमल पुलिस को चकमा देकर भाग निकले थे। दूसरी मुठभेड़ जयसिंहपुर के हालापुर के पास मंगलवार रात हई। इसमें जौनपुर जिले के खुटहन, ख्वाजापुर निवासी विनोद यादव के पैर में गोली लगी और पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed