{"_id":"6a10008f5995f5394307bf17","slug":"video-video-7-thana-sa-athhara-ma-bnavapara-bhashhanae-garama-ma-bjal-pana-sakata-sa-fata-gasasa-upakathara-ka-gharava-2026-05-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 7 दिन से अंधेरे में बिनोवापुरी: भीषण गर्मी में बिजली-पानी संकट से फूटा गुस्सा, उपकेंद्र का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 7 दिन से अंधेरे में बिनोवापुरी: भीषण गर्मी में बिजली-पानी संकट से फूटा गुस्सा, उपकेंद्र का घेराव
सुल्तानपुर। शहर के बिनोवापुरी मोहल्ले में पिछले एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। भीषण गर्मी और पानी की किल्लत से परेशान स्थानीय निवासियों ने बृहस्पतिवार देर रात डाकखाना उपकेंद्र का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। स्थिति बिगड़ती देख कोतवाली नगर पुलिस और पीआरवी टीम को मौके पर पहुंची और लोगों को समझाया बुझाया।
स्थानीय निवासी अजय कुमार पांडेय ने बताया कि पूरा मोहल्ला सात दिनों से अंधेरे में रहने को मजबूर है। उनका आरोप है कि विभाग की ओर से लगाया गया ट्रांसफार्मर पूरी तरह जर्जर हो चुका है, जिससे बिजली बहाल होने की उम्मीद नहीं दिख रही। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो मोहल्लेवासी सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे।
प्रदर्शन की सूचना पर कांग्रेस नेता वरुण मिश्रा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में बिना बिजली के लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। बताया कि उनकी टाउन के एक्सईएन और इंस्पेक्टर से बातचीत हुई है, जिन्होंने डेढ़ से दो घंटे के भीतर नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली बहाल करने का आश्वासन दिया है। हालांकि उन्होंने विभागीय दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि हर साल गर्मी से पहले तैयारियों के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत हर बार सामने आ जाती है।
वहीं अवर अभियंता (शिकायत कक्ष) किशन चंद्र कुशवाहा ने बताया कि केनाई सब-स्टेशन लाइन से जुड़े कुछ लोग पिछले तीन दिनों से लगातार रात में पावर हाउस पहुंचकर हंगामा कर रहे हैं। उनके अनुसार, कई लोग देर रात जबरन उपकेंद्र में घुसकर एसएसओ पर दबाव बनाते हैं और फीडर बंद कराने की कोशिश करते हैं, जिससे पूरे शहर की बिजली व्यवस्था प्रभावित होने का खतरा पैदा हो जाता है।
उन्होंने बताया कि लगातार बढ़ते तनाव को देखते हुए विभाग ने सुरक्षा बढ़ा दी है। नाइट शिफ्ट में अतिरिक्त कर्मचारियों को भी तैनात किया गया है,जिससे किसी भी स्थिति में पावर हाउस को जबरन बंद होने से बचाया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।