सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The aroma of mango in the market, demand for almond-saffron

Sultanpur News: बाजार में आम की खुशबू, बादामी-केसर की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 21 May 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
The aroma of mango in the market, demand for almond-saffron
शहर में आम की खरीदारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। फलों के राजा आम ने बाजार में अपनी आमद दर्ज करा दी है। शहर में इन दिनों आम की खुशबू से महक रही है। बाजार में फिलहाल बादामी, केसर और गुलाब खास आम की आवक हो रही है। अच्छी पैदावार के चलते कारोबारियों को बिक्री बेहतर होने की उम्मीद है। अभी बाजार में आम 50 रुपये किलो से बिकना शुरू हो गया है।

फल कारोबारियों के अनुसार सबसे पहले हैदराबाद और कर्नाटक का बादामी आम बाजार में पहुंचता है। वर्तमान में यह आम दिल्ली मंडी के जरिये जिले में पहुंच रहा है। व्यापारी मुन्ना ने बताया कि हैदराबाद में अधिक गर्मी पड़ने से आम समय से पहले पक गया है। रोजाना दो ट्रक आम मंडी पहुंच रहा है। दुकानदार सोनू ने बताया कि शुरुआती खेप पहुंचते ही खरीदारों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में बादामी, केसर और गुलाब खास आम 50 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। दुकानदार पप्पू सोनकर ने बताया कि आम की सबसे ज्यादा खरीदारी मैंगो शेक और जूस सेंटर संचालक कर रहे हैं। कारोबारियों के अनुसार 25 मई तक दशहरी आम की आवक शुरू हो जाएगी। इसके बाद ग्राहकों को ज्यादा विकल्प मिलेंगे और कीमतों में भी नरमी आने की संभावना है।
विज्ञापन
Trending Videos

इनसेट-
ग्राहकों ने दी प्रतिक्रिया
राहुल गुप्ता ने कहा कि गर्मी बढ़ते ही आम की मिठास लोगों को बाजार तक खींच ला रही है। गृहिणी सीमा कहती हैं कि इस बार आम का स्वाद और गुणवत्ता दोनों बेहतर लग रहे हैं। शकील अहमद ने कहा कि उन्हें दशहरी आम ज्यादा पसंद है। पूजा मिश्रा ने बताया कि बच्चों की मांग पर रोज घर में आम आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed