सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Jeep crushes instructor on highway, two other women injured

Sultanpur News: हाईवे पर जीप ने अनुदेशक को रौंदा, दो अन्य महिलाएं घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 21 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Jeep crushes instructor on highway, two other women injured
विज्ञापन
अमहट। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर महुअरिया मोड़ के पास बृहस्पतिवार सुबह अनियंत्रित जीप की चपेट में आने से मॉर्निंग वॉक पर निकलीं कर्मयोगीनगर निवासी अनुदेशक दीपिका गुप्ता (45) की मौत हो गई। दुर्घटना में उनके साथ मौजूद पड़ोस की पूनम तिवारी (34) और गोराबारिक निवासी स्नेहलता पांडेय (45) गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। वहां से पूनम तिवारी को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना सुबह करीब पांच बजे हुई। तीनों महिलाएं सड़क के किनारे चल रही थीं। तभी बेकाबू जीप की चपेट में आने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस की मदद से घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। वहां पर चिकित्सक ने दीपिका को मृत घोषित कर दिया। दीपिका दूबेपुर विकास खंड के रमैयापुर उच्च प्राथमिक विद्यालय में अनुदेशक के पद पर कार्यरत थीं, उनके पति अजय गुप्ता शिक्षक हैं और वे धनपतगंज के प्राथमिक विद्यालय सरैयामाफी में कार्यरत हैं। दीपिका की मौत से परिवार में चीख-पुकार मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली नगर के अपराध निरीक्षक आलोक कुमार धीमान ने बताया कि हाईवे पर लगे सीसीटीवी से जीप के बारे में पता किया जा रहा है।

अनुदेशकों ने जताया शोक
दूबेपुर ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय रमैयापुर में कार्यरत अनुदेशक दीपिका गुप्ता की मौत की जानकारी मिलने के बाद अनुदेशक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने बृहस्पतिवार दोपहर शोकसभा की। जिसमें दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई और दो मिनट का शोक रखा गया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष आशुतोष यादव, सुरजीत कनौजिया, पुनीत सिंह, अमरेंद्र सिंह, सुरेश कुमार यादव, रितु चौहान, बृजेश कुमार, विपिन कुमार, हरिकेश कुमार समेत अन्य अनुदेशक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Trending Videos



बेकाबू कार की चपेट में आने से बुजुर्ग ने दम तोड़ा कुड़वार। इस्लामगंज बाजार के पास बुधवार शाम अनियंत्रित कार की चपेट में आने से धम्मौर के कचनावां निवासी राम फेर (62) गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह पैदल जा रहे थे। इसी बीच वह कार की चपेट में आ गए। ग्रामीणों की मदद से रामफेर को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर पहुंचाया गया। वहां उन्होंने दम तोड़ दिया। कुड़वार थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है। चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पैदल सड़क पर चलते समय रखें इन बातों का ध्यान
-एक लाइन में चलें: सड़क पर कभी भी झुंड या एक साथ कई लोगों को नहीं चलना चाहिए। सड़क पर हमेशा एक सीधी कतार में चलना चाहिए।
-सड़क पार करने का नियम: सड़क हमेशा जेब्रा क्रॉसिंग, सबवे या फुटओवर ब्रिज से ही पार करें।
-सावधानी: चलते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें और ईयरफोन लगाकर गाने न सुनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed