{"_id":"5cbb02e2bdec22147163cee4","slug":"maruti-suzuki-launch-special-free-summer-ready-vehicle-health-check-offer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अगर है आपके पास मारुति की कार, तो तुरंत उठाएं ‘फ्री सर्विस’ चेकअप ऑफर का फायदा","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
अगर है आपके पास मारुति की कार, तो तुरंत उठाएं ‘फ्री सर्विस’ चेकअप ऑफर का फायदा
ऑटो डेस्क,अमर उजाला
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Sat, 20 Apr 2019 06:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
maruti group cars
Link Copied
अगर आपके पास मारुति सुजुकी की कार है, तो आपके लिए खुशखबरी है। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी अपने ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर लेकर आई है। गर्मी में आपकी कार एकदम फिट और कूल रहे, इसके लिए मारुति ने फ्री सर्विस कैंप का एलान किया है। यह कैंप देशभर के मारुति के 2200 सर्विस सेंटर पर आयोजित किया जाएगा।
Trending Videos
Summer Ready Vehicle Health Check
2 of 5
maruti suzuki
मारुति ने यह खास 'Summer Ready Vehicle Health Check' शुरू किया है। यह सर्विस कैंप 30 अप्रैल तक चलेगा और देश में मारुति के किसी भी 2200 सर्विस सेंटरों में जाकर इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। इस विशेष कैंप में कार के कुछ जरूरी पार्ट्स की जांच मुफ्त में करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
एयर कंडीशनर की बेहतर तरीके से जांच
3 of 5
Maruti Suzuki
इस चेकअप में कारें की फ्री में जांच को की ही जाए, साथ ही एयर कंडीशनर, ऑयल और कूलेंट, बैटरी, इलेक्ट्रिकल सिस्टम और टायरों की मुफ्त में जांच की जाएगी। मारुति सुजुकी के टेक्नीशियन इस कैंप के दौरान कार में किसी भी संभावित खराबी की जांच करेंगे। खासतौर पर एयर कंडीशनर की बेहतर तरीके से जांच की जाएगी।
रोजाना 50 हजार से ज्यादा गाड़ियों की सर्विस
4 of 5
सांकेतिक तस्वीर
मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (सर्विस) पार्थो बनर्जी के मुताबिक मारुति सुजुकी में रोजाना 50 हजार से ज्यादा गाड़ियों की सर्विस की जाती है। गर्मियों की शुरुआत के साथ ही एयर कंडीशनर और अन्य इलेक्ट्रिकल सिस्टम जैसी सुविधाओं की जरूरत बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि मारुति चाहती है कि उसके ग्राहकों को बिना किसी परेशानी के ड्राइविंग एक्सपीरियंस अनुभव मिले।
विज्ञापन
5 of 5
Maruti Suzuki
पिछले साल मारुति के Summer Fit Vehicle Health Check Up Camp का फायदा 2.2 लाख से ज्यादा ग्राहकों ने उठाया था। वहीं खबरें है कि मारुति सुजुकी अपनी एंट्री लेवल कार ऑल्टो में एक बड़ा फेरबदल करने वाली है। मारुति ऑल्टो जल्द ही परफॉरमेंस इंजन के साथ लान्च हो सकती है। नई ऑल्टो को जून या जुलाई में लान्च किया जा सकता है। नई मारुति ऑल्टो फ्यूचर एस कॉन्सैप्ट कार पर बेस्ड होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।