सब्सक्राइब करें

यूपी: IAS की तैयारी करने दिल्ली गया था ये शख्स, तीसरी बार बना 'आप' का विधायक

डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: हरीशचंद सिंह Updated Thu, 13 Feb 2020 09:25 AM IST
विज्ञापन
AAP MLA Akhilesh pati Tripathi special story after victory on kapil Mishra at Model town area delhi
जीत के बाद जश्न मनाते आप विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी। - फोटो : ट्विटर।

देश की राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर से जीत हासिल की है।, इसकी खुशी में उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर जिले में जमकर जश्न मनाया गया। इसकी वजह भी बहुत ही खास है। आइए बताते हैं संतकबीर नगर में क्यों मनाई जा रही है इतनी खुशियां...  

Trending Videos
AAP MLA Akhilesh pati Tripathi special story after victory on kapil Mishra at Model town area delhi
बाएं आप विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी, दाएं भाजपा प्रत्याशी कपिल मिश्रा। (File) - फोटो : अमर उजाला।

दरअसल, दिल्ली विधानसभा चुनाव में संतकबीरनगर के मेंहदावल निवासी अखिलेश पति त्रिपाठी ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है। वे मॉडल टाउन सीट से आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव मैदान में थे। अखिलेश ने आप के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंक कर भाजपा में गए कपिल मिश्रा को 12 हजार से अधिक वोटों से पराजित किया है।

बता दें कि अखिलेश दिल्ली में आईएएस की तैयारी करने गए थे। बेटे के विधायक बन जाने की खबर मिलते ही परिवार सहित पूरे जिले के लोग खुशी से झूम उठे। सेवानिवृत्त शिक्षक पिता अभयनन्दन त्रिपाठी ने कहा, मैं खुश हूं कि मेरा बेटा उस पार्टी से जुड़ा है जो देश में व्याप्त भ्रष्टाचार मिटाने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
AAP MLA Akhilesh pati Tripathi special story after victory on kapil Mishra at Model town area delhi
जीत के बाद अभिवांद स्वीकार करते आप विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी। - फोटो : ट्विटर।

गौरतलब है कि दिल्ली के मॉडल टाउन विधानसभा क्षेत्र में युवा मतदाताओं के बीच मजबूत पकड़ रखने वाले अखिलेश पति त्रिपाठी आम आदमी पार्टी के संस्थापक नेताओं में शामिल हैं। वह पहली बार 2013 में व दोबारा 2015 और अब 2020 के विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के मॉडल टाउन सीट से चुनावी मैदान में उतरे। हर बार अखिलेश पति त्रिपाठी बंपर वोट से विजयी हुए।

AAP MLA Akhilesh pati Tripathi special story after victory on kapil Mishra at Model town area delhi
अन्ना आंदोलन के बाद से अखिलेश आप पार्टी से जुड़ गए थे। - फोटो : ट्विटर।

मेंहदावल में हुई थी शिक्षा
संतकबीरनगर जनपद के नगर पंचायत मेंहदावल के ठाकुरद्वारा मोहल्ला निवासी अखिलेश पति त्रिपाठी ने 1998 में हाईस्कूल 2000 में इंटरमीडिएट की परीक्षा डीएवी इंटर कॉलेज से प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की थी। ईसीसी कॉलेज इलाहाबाद से वर्ष 2003 में बीए और वर्ष 2005 में प्राचीन इतिहास विषय में परास्नातक किया। वर्ष 2006 तक इलाहाबाद में रह कर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते रहे। वर्ष 2007 में दिल्ली में आईएएस की तैयारी करने गए।

विज्ञापन
AAP MLA Akhilesh pati Tripathi special story after victory on kapil Mishra at Model town area delhi
आप पार्टी से तीसरी बार विधायक बने हैं अखिलेश पति त्रिपाठी। - फोटो : ट्विटर।

अन्ना से हुए थे प्रभावित
दिल्ली जाने के बाद अखिलेश अन्ना हजारे के आंदोलन से प्रभावित होकर उनके आंदोलन से जुड़ गए थे। उस समय से वह सामाजिक कार्य करते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल से जुड़ गए। आप पार्टी से उन्हें पहली बार दिल्ली के मॉडल टाउन विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया गया था और जनता ने भी उन्हें खूब पसंद किया।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed