सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: रामगढ़ताल की तेज लहरों के साथ बही राष्ट्रभक्ति की बयार, यादगार बनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ

अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 17 Aug 2022 02:35 PM IST
सार

 एक साथ बड़ी संख्या में लोगों ने राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत गाया। देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ का जश्न सभी के लिए यादगार बन गया। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) का दावा है कि इस आयोजन में करीब एक लाख लोगों ने शिरकत की।

विज्ञापन
About one lakh people sang national anthem on Ramgarh Tal Gorakhpur
आजादी का अमृत महोत्सव। - फोटो : अमर उजाला।

हाथ में तिरंगा लिए राष्ट्रप्रेम की भावना से ओतप्रोत युवाओं, बुजुर्गों और मातृशक्ति का हुजूम सोमवार शाम रामगढ़ताल किनारे उमड़ा। बादलों ने सूरज को ढक लिया और तेज लहरों के बीच राष्ट्रभक्ति की बयार और भारत माता के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा।

एक साथ बड़ी संख्या में लोगों ने राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत गाया। देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ का जश्न सभी के लिए यादगार बन गया। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) का दावा है कि इस आयोजन में करीब एक लाख लोगों ने शिरकत की।

Trending Videos
About one lakh people sang national anthem on Ramgarh Tal Gorakhpur
आजादी का अमृत महोत्सव। - फोटो : अमर उजाला।

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जीडीए ने इस भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार की थी। कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह के नेतृत्व में कई दिन पहले से ही तैयारी चल रही थी।
 स्वतंत्रता दिवस की सुबह से ही रामगढ़ताल किनारे विभिन्न स्कूलों-संस्थानों के कार्यक्रम शुरू हुए और शाम को नंबर आया इस भव्य और अनूठे आयोजन का। शाम चार बजे से ही हाथ में तिरंगा और गुब्बारा लिए शहरवासियों का हुजूम ताल किनारे एकत्रित होने लगा। देखते ही देखते संख्या सैकड़ाें, फिर हजारों और शाम 5.30 बजे तक करीब एक लाख पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
About one lakh people sang national anthem on Ramgarh Tal Gorakhpur
आजादी का अमृत महोत्सव। - फोटो : अमर उजाला।

डेढ़ किलोमीटर लंबे नया सवेरा के किनारे बैंड की धुन और बड़े-बड़े स्पीकर से राष्ट्रभक्ति की धुन निकल रही थी तो तेज गति से ताल में चल रहीं तिरंगे से सजी नावें माहौल को और खुशनुमा बना रही थीं।
 शाम छह बजे के बाद जैसे की राष्ट्रगान का आह्वान हुआ, जो जहां था, अपनी जगह पर सावधान मुद्रा में खड़ा हो गया और फिर शुरू हुआ राष्ट्रगान। इसके ठीक बाद राष्ट्रगीत गाया गया। विभिन्न समूहों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य व नाटक की प्रस्तुत दी।

About one lakh people sang national anthem on Ramgarh Tal Gorakhpur
आजादी का अमृत महोत्सव। - फोटो : अमर उजाला।

आसमान में उड़ते ड्रोन इस ऐतिहासिक पल को कैमरे में कैद कर रहे थे तो वहीं तिरंगे के साथ सेल्फी लेने के लिए युवाओं में होड़ मची रही। महापौर सीताराम जायसवाल, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक विपिन सिंह, महेंद्रपाल सिंह, प्रदीप शुक्ला, एडीजी जोन अखिल कुमार, डीएम कृष्णा करुणेश, एसएसपी गौरव ग्रोवर, एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई और जीडीए उपाध्यक्ष समेत कई अधिकारी, कर्मचारी इस आयोजन के गवाह बने।

विज्ञापन
About one lakh people sang national anthem on Ramgarh Tal Gorakhpur
आजादी का अमृत महोत्सव। - फोटो : अमर उजाला।

जीडीए उपाध्यक्ष ने जताया आभार
आयोजन में आए सभी लोगों के प्रति जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन जीडीए सचिव उदय प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान जीडीए के अधिशासी अभियंता किशन सिंह, टाउन प्लानर अरविंद कुमार, सहायक अभियंता एके तायल, संपत्ति अधीक्षक इंद्रजीत सिंह, सत्येंद्र सिंह, जनसंपर्क अधिकारी यशवंत सिंह आदि मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed