अमर उजाला ‘मां तुझे प्रणाम’ रैली के तहत सोमवार सुबह 10 बजे गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में राष्ट्रगान हुआ, फिर देशभक्ति को दर्शाती रैली निकाली गई। रैली गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर से निकली। इसकी तैयारियां एक दिन पहले ही पूरी कर ली गई थीं।
VIDEO: शान से निकली मां तुझे प्रणाम रैली, गोरखपुर वासियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
विश्वविद्यालय परिसर से निकलने वाली रैली विश्वविद्यालय चौराहा, ऐश्प्रा तिराहा, गणेश चौक, चेतना तिराहा, कचहरी चौराहा, शास्त्री चौराहा, प्रेस क्लब, आंबेडकर चौक, कचहरी बस स्टेशन, छात्रसंघ चौक पर गई, फिर गोरखपुर विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर पहुंचकर खत्म हुई।
इस आयोजन के मुख्य प्रायोजक ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स और गैलेंट इस्पात प्राइवेट लिमिटेड थे। आरके लक्ष्मी जनरल सेल्स लिमिटेड और नगर निगम का विशेष सहयोग रहा। रेडियो पार्टनर 92.7 बिग एफएम था।
सोमवार सुबह नौ बजे शहरवासियों ने एक साथ राष्ट्रगान किया। आईटीएमएस युक्त 21 चौराहों और तिराहों पर राष्ट्रगान की व्यवस्था की गई थी। आईटीएमएस से ही राष्ट्रगान बजा, इस दौरान जो शहरवासी जिस चौराहे पर था, वहीं खड़े होकर राष्ट्रगान में शामिल हुआ। मोहद्दीपुर, कूड़ाघाट तिराहा, अग्रसेन तिराहा, बरगदवां तिराहा, खजांची चौक, पादरी बाजार चौक, यूनिवर्सिटी चौराहा, आंबेडकर चौराहा, छात्रसंघ चौराहा, शास्त्री चौक, यातायात तिराहा, असुरन चौक, काली मंदिर तिराहा, गोलघर, कचहरी चौराहा, बेतियाहाता चौराहा, ट्रांसपोर्टनगर चौराहा, नौसड़ तिराहा, रुस्तमपुर चौराहा, पैडलेगंज और अमर उजाला तिराहा पर सामूहिक राष्ट्रगान हुआ। नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि 52 सेकंड के लिए यातायात रोक दिया गया था।
ये हैं हमारे सह प्रायोजक
परंपरा जेम्स एंड ज्वेल्स, जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, केआईपीएम टेक्निकल कैंपस गीडा, एचपी चिल्ड्रेंस एकेडमी, डॉक्टर राजीव गुलाटी सुपर स्पेशियालिटी डेंटल हॉस्पिटल, विंडोर फेनेस्ट्रेशन सॉल्यूशंस, जगमग गोल्ड, सावित्री ऑर्थो केयर और रवि ट्रेडिंग कंपनी।