{"_id":"65af6f8acfdf5cef46028377","slug":"business-worth-rs-14-crore-in-gorakhpur-still-short-distance-left-2024-01-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ram Mandir: गोरखपुर में 14 करोड़ का कारोबार, फिर भी रह गई कसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ram Mandir: गोरखपुर में 14 करोड़ का कारोबार, फिर भी रह गई कसर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 23 Jan 2024 01:51 PM IST
सार
धार्मिक उत्सव को देखते हुए व्यापारियों ने पूरी तैयारी की थी, लेकिन एक दिन पहले रविवार को ही दुकानों में भगवा झंडे, गुब्बारे, झालर और फूल कम पड़ गए। उत्सव में सामान कम पड़े तो दाम चार गुने हो गए, फिर भी लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ।
विज्ञापन
1 of 9
गोरखपुर में राम मंदिर का उत्सव
- फोटो : अमर उजाला।
अयोध्या में सोमवार को. श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर गोरक्षनगरी भी भगवामय हो गई। इसको लेकर बाजार में भी बूम नजर आया। 14 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार के अनुमान के बावजूद बाजार में झालर, झंडे और गुब्बारे समेत भगवा सजावट के अन्य सामान कम पड़ गए।
इस धार्मिक उत्सव को देखते हुए व्यापारियों ने पूरी तैयारी की थी, लेकिन एक दिन पहले रविवार को ही दुकानों में भगवा झंडे, गुब्बारे, झालर और फूल कम पड़ गए। उत्सव में सामान कम पड़े तो दाम चार गुने हो गए, फिर भी लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ।
नखास चौक, गीता प्रेस और पांडेयहाता में झंडे और गुब्बारे की 150 से अधिक दुकानें लगी थीं, लेकिन सोमवार को भगवा ध्वज और गुब्बारे के लिए लोगों को दुकानों के चक्कर लगाने पड़े। फिर भी कईयों को मायूस लौटना पड़ा। प्रिंटेड ध्वज तो रविवार को ही बाजार में समाप्त हो गए थे। ध्वज के साथ दुपट्टा, धोती कुर्ता, गमछा भी खूब बिके। भगवा झालर भी खूब बिकी। एक थोक दुकानदार ने बताया कि उन्होंने 15 लाख की झालर बेच दी है।
इतना हुआ कारोबार
सामान
कारोबार
झंडे, धोतीं, कुर्ता साफा और गमछे
3 करोड़ रुपये
गुब्बारे
1 करोड़ रुपये
फूल
1 करोड़ रुपये
झालर
3 करोड़ रुपये
मिठाई
1.5 करोड़ रुपये
किराना
3.5 करोड़ रुपये
पटाखे
1 करोड़ रुपये
Trending Videos
2 of 9
राम मंदिर को लेकर गोरखपुर में उत्सव
- फोटो : अमर उजाला।
21 हजार दीपों से जगमगाया गुरु गोरक्षनाथ घाट
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। सूर्यकुंड धाम जीर्णोद्धार समिति और गुरु गोरक्षनाथ आरती समिति की ओर से सूर्यकुंड सरोवर और गुरु गोरक्षनाथ घाट को 21-21 हजार दीपों से सजाया गया। ओमकारम और वन विभाग की ओर से गुरु गोरक्षनाथ घाट पर दीपदान किया गया। सूर्यकुंड धाम में सूर्यकुंड धाम विकास समिति की ओर से मिष्ठान वितरित किया गया। वहीं, विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश सराफा व्यापार संगठन की तरफ से काली मंदिर गोलघर पर बाल रूप भगवान राम का पंचामृत से भी अभिषेक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 9
राम मंदिर को लेकर गोरखपुर में उत्सव
- फोटो : अमर उजाला।
2100 दीपों से लिखा 'जय श्री राम'
रामलला प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में ओरियन मॉल में कर्मचारियों और ग्राहकों ने 2100 दीपों से 'जय श्री राम' लिखकर खुशियां मनाई। पुलिस के सहयोग से मोहद्दीपुर चौकी पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें 10 हजार से ज्यादा लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मॉल के निदेशक अमित टेकरीवाल ने बताया कि पूरे शहर के साथ ही मॉल में भी खुशी का माहौल रहा। अंदर श्रीराम की प्रतिमा लगाकर सजावट की गई, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।
4 of 9
राम मंदिर को लेकर गोरखपुर में उत्सव
- फोटो : अमर उजाला।
60 लाख के बिक गए मिट्टी के दीये
प्राण प्रतिष्ठा पर मनाए गए दीपोत्सव में 60 लाख रुपये से -अधिक के दीये बिक गए। धूप नहीं होने से काफी संख्या में दीये सूख नहीं पाए थे। कुम्हारों ने बताया कि जब लोगों को सूखे दीये नहीं मिले तो कच्चे दीये ही खरीदे। इस दीपोत्सव से उनके घरों में भी खुशहाली की रोशनी पहुंची। इस दिवाली में उम्मीद से ज्यादा दीये बिके।
विज्ञापन
5 of 9
राम मंदिर को लेकर गोरखपुर में उत्सव
- फोटो : अमर उजाला।
शुभ मुहूर्त में हुई कार की खरीदारी
प्राण प्रतिष्ठा के दिन चार पहिया वाहनों का बाजार भी गर्म रहा। इस खास दिन पर कई लोगों ने गाडी खरीदी जिन्होंने पहले से बुकिंग कराई थी उन्होंने शुभ मुहूर्त में ही गाड़ी की चाबी ली। वे टीवी पर देख रहे थे कि कब रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो और गाड़ी की चाबी लें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।