सब्सक्राइब करें

Gorakhpur CM Yogi Visit: सीएम योगी ने किया कानपुर व आगरा मेट्रो की प्रथम प्रोटोटाइप ट्रेन का वर्चुअल अनावरण, बोले- प्रधानमंत्री के हाथों कराएंगे शुभारंभ

अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 18 Sep 2021 01:06 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि 30 नवंबर के आसपास हम कानपुर और आगरा मेट्रो को देश को समर्पित करने की स्थिति में होंगे। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath virtual unveils first prototype train of Kanpur and Agra Metro at gorakhpur
गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में दो दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने दौरे के दूसरे दिन यानी शनिवार को गोरखनाथ मंदिर से कानपुर और आगरा मेट्रो की प्रथम प्रोटोटाइप ट्रेन का वर्चुअल अनावरण किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा है कि देश की सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश के चार शहरों लखनऊ, गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में मेट्रो रेल का सफल संचालन किया जा रहा है। कानपुर और आगरा में मेट्रो का काम लगभग पूरा हो चुका है। इसके साथ ही पांच अन्य प्रमुख शहरों गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ और झांसी में मेट्रो के लिए डीपीआर तैयार है या अंतिम चरण में है। इन शहरों में भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट की बेहतरीन सुविधा उपलब्ध होगी।
Trending Videos
CM Yogi Adityanath virtual unveils first prototype train of Kanpur and Agra Metro at gorakhpur
गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
सीएम योगी ने कहा कि आज हमारे लिए उल्लास का क्षण है। वास्तव में मेट्रो जैसा सुरक्षित और आरामदायक पब्लिक ट्रांसपोर्ट आज की आवश्यकता है। 30 नवंबर के आसपास हम कानपुर और आगरा मेट्रो को देश को समर्पित करने की स्थिति में होंगे। प्रयास होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों से इसका शुभारंभ कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath virtual unveils first prototype train of Kanpur and Agra Metro at gorakhpur
गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
सीएम योगी ने इस बात पर खुशी जताई कि वड़ोदरा के उपक्रम में कोविड काल की प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद प्रथम प्रोटोटाइप ट्रेन को समय से पहले उपलब्ध कराया गया है। सीएम ने कहा कि इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना भी साकार हो रही है।
CM Yogi Adityanath virtual unveils first prototype train of Kanpur and Agra Metro at gorakhpur
गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री ने आगरा व कानपुर मेट्रो के प्रथम प्रोटोटाइप ट्रेन के वर्चुअल अनावरण के दौरान वड़ोदरा से जुड़े यूपी मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक, मेसर्स एल्सटॉम इंडिया ट्रांसपोर्ट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक समेत सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को इसके लिए बधाई भी दी।
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath virtual unveils first prototype train of Kanpur and Agra Metro at gorakhpur
गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुबह नित्य दिनचर्या के बाद में जनता दरबार लगाया। इस दौरान सीएम ने सैकड़ों लोगों की फरियाद सुनी। लोगों को भरोसा दिया कि उनकी समस्या का समाधान होगा। किसी के साथ अन्याय नहीं होगा। जनता दरबार में गोरखपुर सहित अन्य जिलों से सैकड़ों फरियादी आए थे। सीएम योगी एक-एक कर फरियादियों के पास गए। सबकी समस्या सुनने के साथ प्रार्थना पत्र लेकर अधिकारियों को कार्रवाई का निर्देश दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed