{"_id":"60d1aff24af66909824dafc0","slug":"heinous-crime-story-of-minor-boy-brutal-murder-by-uncle-in-up-maharajganj","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिश्ता शर्मसार: भतीजे का अपहरण कर चाचा ने मांगी थी 50 लाख की फिरौती, नहीं मिलने पर दी थी खौफनाक मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रिश्ता शर्मसार: भतीजे का अपहरण कर चाचा ने मांगी थी 50 लाख की फिरौती, नहीं मिलने पर दी थी खौफनाक मौत
Tue, 22 Jun 2021 03:47 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 22 Jun 2021 03:47 PM IST
विज्ञापन
पीयूष अपहरण हत्याकांड।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज हम आपको उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की एक ऐसी घटना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बाद पूरा जिला दहल उठा था। यहां छह महीने पहले छह साल के मासूम का अपहरण करने के बाद फिरौती की रकम न मिलने पर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। हैरान करने वाली बात ये रही कि मासूम की हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका चाचा ही था।
पीयूष अपहरण हत्याकांड।
- फोटो : अमर उजाला।
आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली और शव को खेत में दफन करने की जानकारी दी। आरोपी किशोर ने मासूम का अपहरण करके 50 लाख की फिरौती मांगी थी। रकम नहीं मिलने पर उसने बच्चे की हत्या की थी।
पीयूष अपहरण हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला।
बालक का शव गांव के पास खेत में दफन मिला तो इलाके में हड़कंप मच गया। मासूम का शव देखते ही पिता का कलेजा फट पड़ा। परिजनों की दहाड़ सुनकर वहां मौजूद हर कोई रो पड़ा। परिजनों को यकीन ही नहीं हो रहा था कि जिस चाचा के साथ पीयूष इतना घूल मिलकर रहता था वही उसको मौत के घाट उतार देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीयूष अपहरण हत्याकांड।
- फोटो : अमर उजाला।
फिरौती की रकम की चिठ्ठी लिखकर किया था गुमराह
फिरौती की रकम के लिए चिठ्ठी लिखकर आरोपी ने मामले को बड़ा बनाने की कोशिश की। उसने सोचा की ऐसा करने से किसी को कोई शक नहीं होगा। लेकिन पुलिस ने घर में छानबीन शुरू की तो जांच में कॉपी मिली, जिसका फिरौती वाले पत्र से मिलान कराया गया। इसके बाद शक ज्यादा पुख्ता हुआ तो चाचा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू हुई। आरोपी ने बताया था कि उसने स्वयं ही फिरौती वाली चिठ्ठी लिखी थी।
फिरौती की रकम के लिए चिठ्ठी लिखकर आरोपी ने मामले को बड़ा बनाने की कोशिश की। उसने सोचा की ऐसा करने से किसी को कोई शक नहीं होगा। लेकिन पुलिस ने घर में छानबीन शुरू की तो जांच में कॉपी मिली, जिसका फिरौती वाले पत्र से मिलान कराया गया। इसके बाद शक ज्यादा पुख्ता हुआ तो चाचा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू हुई। आरोपी ने बताया था कि उसने स्वयं ही फिरौती वाली चिठ्ठी लिखी थी।
विज्ञापन
पीयूष अपहरण हत्याकांड।
- फोटो : अमर उजाला।
चाचा के साथ घुल- मिलकर रहता था पीयूष
मृतक पीयूष अपने पट्टीदारी के चाचा के साथ ज्यादा रहता था। वह घर में सबसे ज्यादा उसी के करीब था। इसी का फायदा उसने उठाया। यही कारण है कि शुरूआत में किसी को उस पर शक नहीं हुआ था।
मृतक पीयूष अपने पट्टीदारी के चाचा के साथ ज्यादा रहता था। वह घर में सबसे ज्यादा उसी के करीब था। इसी का फायदा उसने उठाया। यही कारण है कि शुरूआत में किसी को उस पर शक नहीं हुआ था।