फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खूनी खेल: यूपी के सबसे बड़े 'पशु बाजार' में हुआ था खौफनाक कांड, एक पल में खत्म हो गया था पूरा कुनबा

Tue, 22 Jun 2021 12:26 PM IST
vivek shukla विवेक शुक्ला, गोरखपुर।
विवेक शुक्ला, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 22 Jun 2021 12:26 PM IST
विज्ञापन
heinous Crime Story of Triple Murder In Jaitpur Animal Market Gorakhpur history
पशु बाजार। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
आज हम आपको उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की एक ऐसी सच्ची घटना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बाद पूरे जिले में दहशत का माहौल कायम हो गया था। इस घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई थी। जिससे पूरा जिला दहल उठा था। बता दें कि जिले के खजनी इलाके में एक बाजार पड़ता है, जिसका नाम जैतपुर है। कभी इसका जिक्र होते ही दूर-दूर के लोग इसके महत्व के बारे में बता देते थे। वजह साफ थी यहां पर पूर्वांचल का सबसे बड़ा पशु बाजार लगता था। लोग दूर-दूर से यहां पशुओं की खरीद-फरोख्त करने के लिए आते थे। 


वैसे तो इस बाजार की शुरुआत 90 के दशक में हुई थी और उसी समय विवाद ने भी जन्म ले लिया था मगर पुलिस के हस्तक्षेप से बाजार गुलजार होता था और लोग आते थे। यह तो सभी कहते थे कि यह बाजार किसी दिन कोई बड़ा गुल खिलाएगा मगर इसका अंदाजा किसी को नहीं था कि जब गोलियां चलेंगी तो एक परिवार का पूरा कुनबा ही खत्म हो जाएगा।
heinous Crime Story of Triple Murder In Jaitpur Animal Market Gorakhpur history
पशु बाजार। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
ये है पूरी कहानी
बात 9 अगस्त 2012 की है। सप्ताहिक बाजार जैतपुर पशुओं से भरा था। दूर-दूर से व्यापारी और खरीददार वहां पर पहुंचे थे। सब कुछ सामान्य था और दोपहर के 3:30 बज चुके थे। अब धीरे-धीरे बाजार खत्म हो रहा था। इसी दौरान एक ऐसा कांड हुआ कि लोग उसे याद कर आज भी कांप उठते हैं। बाजार लगवाने वाले अमटौरा गांव निवासी राणा सिंह का विवाद बाजार के रंजीत पांडे से हो गया।
heinous Crime Story of Triple Murder In Jaitpur Animal Market Gorakhpur history
पशु बाजार। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
दरअसल, जिस खाली मैदान में यह बाजार लगता था वहीं पर रंजीत का मकान था और वह बाजार का विरोध करते थे क्योंकि जानवर उनके घर के सामने गोबर कर दिया करते थे। विवाद पुराना था लेकिन मामला बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
heinous Crime Story of Triple Murder In Jaitpur Animal Market Gorakhpur history
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Pixabay
हत्याकांड के दिन गोबर के विवाद को लेकर रंजीत के दो बेटे विनोद और मनोज असलहा लेकर राणा सिंह के ऊपर तान दिए। अभी कोई समझ पाता कि राणा पक्ष के लोगों ने फायरिंग कर दी। जिसमें बाप रंजित और दोनों बेटों (विनोद और मनोज) की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
heinous Crime Story of Triple Murder In Jaitpur Animal Market Gorakhpur history
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
पल भर में पूरा प्रशासनिक अमला जैतपुर पहुंच गया, उस दिन के बाद से ही बाजार पर ताला लग गया। इस मामले में अमटौरा गांव के एक ही परिवार के राणा सिंह, विजयेंद्र सिंह, बाल मुकुंद, ओमप्रकाश, विक्की और लड्डू को आरोपी बनाया गया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed