फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: दरोगा की बेटी के प्यार में पागल हुआ था ये बदमाश, लोग डर से उसे बुलाते थे 'डॉक्टर'

Mon, 21 Jun 2021 08:11 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 21 Jun 2021 08:11 PM IST
विज्ञापन
Crime special story of Miscreants Panna yadav encounter in bahraich UP
बदमाश पन्ना यादव। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
आज हम आपको उत्तर प्रदेश के एक ऐसे खूंखार बदमाश की कहानी बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। बीते साल 10 जुलाई 2020 की सुबह उत्तर प्रदेश के बहराइच में एसटीएफ ने शातिर बदमाश पन्ना यादव को मुठभेड़ में मार गिराया था। इस बदमाश की कहानी फिल्मों जैसी है। गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के मंगलपुर गांव के बौडिहवा टोला का मूल निवासी पन्ना साल 1997-98 में एक दरोगा की जीप चलाता था। इसी दौरान उसे दरोगा की बेटी से प्यार हो गया। दरोगा की बेटी का अपहरण कर उसे प्रयागराज ले गया।


दरोगा से जुड़ा मामला होने की वजह से पुलिस ने तेजी दिखाई और बेटी को बरामद कर लिया। तब पन्ना के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई थी। दरोगा ने बेटी की शादी दूसरी जगह कर दी, लेकिन पन्ना ने उससे मेलजोल बनाए रखा। बाद में आग से झुलस जाने की वजह से दरोगा की बेटी की मौत हो गई थी। यहीं से पन्ना का मिजाज बदल गया और वह पूरी तरह से जरायम (क्राइम) की दुनिया में रम गया। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी कहानी ...
Crime special story of Miscreants Panna yadav encounter in bahraich UP
पन्ना यादव। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

बताया जाता है कि एक बरात में मारपीट की सूचना पर पुलिस पहुंची। इस दौरान पन्ना सिपाही से भिड़ गया। इससे खार खाए (नाराज होना) पुलिसवालों ने उसे जमकर पीटा। इस घटना के बाद लोग उसे जानने लगे थे। वह इलाके में 'डॉक्टर' के उपनाम से कुख्यात हो गया। इसके बाद कई वारदातों में उसका नाम सामने आया।

 

Crime special story of Miscreants Panna yadav encounter in bahraich UP
उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : iStock

जेलर पर हमले के बाद सुर्खियों में आया
इस मामले में जेल से छूटने के बाद पन्ना लौटा तो फिर से वारदातों को अंजाम देने लगा। इस बीच उसने बदमाशों की फौज तैयार कर ली। उसने संतोष पांडेय, बबलू यादव, इंद्रपाल सिंह, नागेंद्र चौधरी, श्यामसुंदर, पिंटू और तेज प्रताप को साथ जोड़ लिया। पन्ना और उसके साथियों ने गोरखपुर और महराजगंज जिले में ताबड़तोड़ आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देकर सनसनी फैला दी। ताबड़तोड़ लूट की घटनाएं कर वह पुलिस को चुनौती देने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Crime special story of Miscreants Panna yadav encounter in bahraich UP
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : social media

उसने दर्जन भर से अधिक लूट की घटनाएं कीं। गोरखपुर के कैंट थाना इलाके में वर्ष 2014 में उसने जय साहनी की अपहरण के बाद हत्या कर दी। क्राइम ब्रांच ने उसे गिरफ्तार किया था। उसके ऊपर कैंट पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई भी की थी। इसी दौरान जेल में रहते हुए उसने जेलर पर हमला भी किया था। हालांकि इस मामले में जेलर ने पन्ना पर कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई थी। पुलिस के मुताबिक, पन्ना यादव एक बार गोरखपुर जेल से फरार भी हो गया था।

विज्ञापन
Crime special story of Miscreants Panna yadav encounter in bahraich UP
मृतक बदमाश पन्ना यादव। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

बड़े भाई की मौत के बाद तोड़ लिया गांव से नाता
जानकारी के मुताबिक, पन्ना के बड़े भाई साधू जब जिंदा थे, तो वह अक्सर गांव आता था। वर्ष 2015 में बड़े भाई की मौत हो गई तो उसने गांव से नाता तोड़ लिया। इधर, पुलिस की सख्ती बढ़ गई तो वह बहराइच शिफ्ट हो गया। पन्ना ने यहां गांव में अपना मकान बेच दिया था। अब गांव में उसकी 12 से 13 डिस्मिल भूमि बची है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed