सब्सक्राइब करें

प्यार का खौफनाक अंत: बेटी की जिद्द पर पिता ने दी थी शादी की रजामंदी, तीन महीने में ही उजाड़ दिया था लाडली का सुहाग

अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 06 Nov 2021 04:37 PM IST
विज्ञापन
painful story of end love story due to secretary Anish murder after inter caste marriage in gorakhpur
सेक्रेटरी अनीश हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला।
आज हम आपको उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की एक सच्ची घटना के बारे में बताने जा रहे हैं। यहां तीन साल से जिस प्रेम कहानी की चर्चा पूरे इलाके में थी उसका तीन महीने पहले खौफनाक अंत हो गया था। प्रेमी जोड़े ने शादी के बंधन में बंधने के लिए परिवार को काफी परिश्रम के बाद मनाया था। अलग-अलग जाति के होने के नाते प्रेम में परिवार के बाधक बनने की आशंका थी। इसलिए दोनों ने पहले मंदिर में शादी कर ली थी। वहीं बेटी की जिद्द पर पिता ने प्रेम विवाह के लिए हामी तो भरी लेकिन अपने ही हाथों से लाडली का सुहाग उजाड़ दिया। आगे की स्लाइड्स में पढ़िए पूरी कहानी...
Trending Videos
painful story of end love story due to secretary Anish murder after inter caste marriage in gorakhpur
सेक्रेटरी अनीश हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला।
जानकारी के मुताबिक, गगहा क्षेत्र के धर्मसेन देवकली गांव के नलिन कुमार मिश्र की बेटी दीप्ति और अनीश की तीन साल पहले कौड़ीराम ब्लॉक में एक साथ तैनाती हुई थी। इसी दौरान दोनों में प्रेम हो गया था और फिर साथ में शादी करने का फैसला कर लिया। दीप्ति मिश्रा के घरवालों ने इसका विरोध भी किया और जब दोनों पक्ष तैयार नहीं हो रहा था तब अनीश अपनी प्रेमिका को लेकर फरार हो गया था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का केस भी दर्ज किया था, लेकिन दोनों ने एक साथ रहने की बात कहते हुए बालिग होते हुए कोर्ट मैरिज भी कर ली थी। इस वजह से बाद में लड़की के घरवाले भी तैयार हो गए थे और दोनों का धूमधाम से विवाह हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
painful story of end love story due to secretary Anish murder after inter caste marriage in gorakhpur
सेक्रेटरी अनीश हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला।
पुलिस भी नहीं कर पा रही थी पत्नी की विरोध का सामना
सेक्रेटरी अनीश कन्नौजिया की हत्या के बाद बेसुध हुई पत्नी दीप्ति मिश्रा के गुस्से का पुलिस भी सामना नहीं कर पा रही थी। पत्नी बार-बार एक ही बात कह रही थी कि मेरे पति को मत छूना, उन्हें वापस लाओ। उनके मार्मिक विरोध का जवाब पुलिस भी नहीं दे पा रही थी और किसी तरह से उन्हें समझाने की कोशिश कर रही थी। 
painful story of end love story due to secretary Anish murder after inter caste marriage in gorakhpur
सेक्रेटरी अनीश हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला।
मई में किया था प्रेम विवाह
अनीश ने गोला में तैनात सेक्रेटरी दीप्ति मिश्रा के साथ मई में प्रेम विवाह किया था। इस शादी के खिलाफ लड़की के घरवाले थे मगर दोनों ने आपसी रजामंदी से शादी की थी। हालांकि शादी बड़े धूमधाम से हुई थी और दोनों ही पक्ष के रिश्तेदार भी इसमें शामिल थे। घटना के वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें प्रेमी जोड़ा डांस करते हुए दिख रहे थे।

विज्ञापन
painful story of end love story due to secretary Anish murder after inter caste marriage in gorakhpur
सेक्रेटरी अनीश हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला।
ऐसे हुई थी हत्या
गोला थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौराहे पर 24 जुलाई को दो बाइक से आए चार लोगों ने दिनदहाड़े अनीश (34) की हत्या कर दी थी। पोस्टमार्टम में पता चला था कि पेट, सीने, गर्दन और सिर के पिछले हिस्से पर ताबड़तोड़ वार किया गया था। सिर पर प्रहार होने की वजह से हड्डी टूट गई थी। अनीश की पत्नी दीप्ति मिश्र ने अपने ही घर वालों पर हत्या का आरोप लगाया था। इस मामले में 17 लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया, जिसमें से कई लोगों को जेल भेजा गया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed