सब्सक्राइब करें

सुबह पांच बजे फोन कर अनजान लड़की बोली-कहां है अभिषेक? कुछ देर में मिली बेहद बुरी खबर

डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Sat, 08 Feb 2020 02:11 PM IST
विज्ञापन
Student dead body found hanging from tree in Gorakhpur
रोते- बिलखते परिजन (इनसेट में मृत छात्र अभिषेक की फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
इलाके के नीबी दुबे गांव के बागीचे में शुक्रवार की सुबह बारहवीं के छात्र अभिषेक दुबे का पेड़ से लटकता शव मिला। घरवालों ने पैर जमीन पर मुड़ा होने की वजह से हत्या के बाद पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया। उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी, उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos
Student dead body found hanging from tree in Gorakhpur
अभिषेक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के मुताबिक, नीबी दुबे गांव निवासी श्याम दुबे का पुत्र अभिषेक बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे खाद खरीदने के साथ ही स्कूल फीस जमा करने की बात कहकर साइकिल से घर से निकला था। बृहस्पतिवार को दिन में घर फोन करके उसने अपनी फीस कार्ड, जूता और घर पर मौजूद दूसरा मोबाइल गांव से दो किमी दूर स्थित सुर्तिहवा बाबा चौराहे पर मंगाया। अभिषेक का भाई अनुराग चौराहे पर पहुंचा। इसके बाद अभिषेक को फोन करने लगा। उसका फोन बंद मिला। इसके बाद वह घर लौट आया। शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो भाई व अन्य लोग उसके बारे में जानकारी करने स्कूल पहुंच गए। पता चला कि अभिषेक यहां आया ही नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Student dead body found hanging from tree in Gorakhpur
रोते- बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
परिवारीजनों ने अभिषेक के दोस्तों से संपर्क किया पर कहीं भी उसका पता नहीं चला। घरवालों ने बृहस्पतिवार की देर शाम को उसके लापता होने की सूचना पुलिस में दी। उधर, शुक्रवार की सुबह गांव के बाहर आम के बागीचे में पेड़ से उसका शव लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। अभिषेक के भाई अनुराग ने कहा कि उसके भाई की गला कसकर हत्या के बाद शव को पेड़ से लटकाया गया है।
इंस्पेक्टर रामज्ञा सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल कॉल डिटेल के बाद ही यह तय हो पाएगा कि अभिषेक की हत्या हुई है या उसने आत्महत्या की है।

जेब से मिले 12 हजार रुपये
अभिषेक की जेब में 12 हजार रुपये मिले। शव के पास ही उसके दोनों मोबाइल भी पुलिस ने बरामद किए। उसका शव प्लास्टिक की रस्सी से पेड़ पर लटका था। रस्सी नई खरीदी लग रही थी। शरीर पर मौजूद कुछ कपड़े उसके नहीं थे। पैर जमीन पर हल्का मुड़ा था।
 
Student dead body found hanging from tree in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
अभिषेक और अनुराग जुड़वा भाई
श्याम दुबे के तीन बेटों में सबसे बड़ा चंदन बीटेक के बाद तैयारी कर रहा है। अभिषेक और अनुराग जुड़वा हैं। दोनों उमाशंकर विद्यापीठ कोड़ारी, बड़हलगंज में 12 वीं के छात्र हैं।

अंजान नंबर से आया था लड़की का फोन
अभिषेक के घरवालों ने बताया कि रात में एक अनजान नंबर से एक लड़की ने फोन किया था। वह परेशान लग रही थी। अभिषेक के बारे में जानकारी ले रही थी। वह खुद को कुशीनगर की बता रही थी। हालांकि जब अभिषेक के घरवाले उसके बारे में पूछताछ करने लगे तो वह बार-बार अपना पता बदल के बता रही थी।

लड़की ने सुबह पांच बजे भी परिजनों से बात की थी। उसने कहा था कि कहीं अभिषेक के साथ कोई अनहोनी तो नहीं हो गई, उसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया।
 
विज्ञापन
Student dead body found hanging from tree in Gorakhpur
सांकेतिक फोटो।
अभिषेक की कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस
अभिषेक के शव के पास मिले दोनों मोबाइल को कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस उसके मोबाइल का लॉक खुलवाने का प्रयास कर रही है। स्कूल और दोस्तों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। बुधवार को विद्यालय में फेयरवेल पार्टी थी।

अभिषेक पार्टी में नहीं गया था। पार्टी खत्म होने पर सहपाठी छात्रों से विद्यालय के गेट पर मिला था। अभिषेक घर से जिस साइकिल से निकला था, उसका भी कुछ पता नहीं है। हालांकि साइकिल की चाबी उसकी जेब में मिली है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed