{"_id":"5e3e6ce38ebc3ee5dc1d7fc2","slug":"advocate-shot-himself-suicide-in-sidhari-azamgarh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता ने पत्नी से मांगी बंदूक, कहा- बंदर परेशान कर रहे हैं उन्हें भगाकर आता हूं और फिर...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अधिवक्ता ने पत्नी से मांगी बंदूक, कहा- बंदर परेशान कर रहे हैं उन्हें भगाकर आता हूं और फिर...
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 08 Feb 2020 01:40 PM IST
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक और आत्महत्या का मामला सामने आया है। शनिवार सुबह में एक अधिवक्ता ने सुसाइड कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इससे पहले शुक्रवार को एक महिला आरक्षी ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
Trending Videos
2 of 5
मौके पर मौजूद लोग।
आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के सुंदर नगर कॉलोनी में अधिवक्ता ने शनिवार तड़के खुद को गोली से उड़ा दिया। शोर सुनकर परिवार आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो उनमें कोहराम मच गया। सिधारी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों और आसपास के लोगों का काहना था कि पिछले कुछ दिनों से वो परेशान चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
सिधारी थाना क्षेत्र के राहुल प्रेक्षागृह के पीछे सुंदरनगर कालोनी में वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र नाथ सिंह(65) का मकान है। जानकारी के अनुसार उन्होंने सुबह साढ़े सात बजे अपनी पत्नी से अपनी लाइसेंसी बंदूक मांगी। उन्होंने कहा कि ऊपर बंदर परेशान कर रहे हैं भगा दूं।
4 of 5
बंदूक मिलते ही उन्होंने उसे अपने जबड़े से साटकर अचानक से गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सिधारी पुलिस मौके पर पहुंच जांच-पड़ताल कर रही थी।
विज्ञापन
5 of 5
परिजनों और आसपास के लोगों का कहना है कि पिछले काफी दिनों से वो परेशान चल रहे थे। कुछ समय पहले दिल्ली स्वास्थ्य संबंधी जांच आदि के लिए गए थे। वहां से लौटने के बाद काफी चुप और अकेले रहते थे। परिवार में दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।