सब्सक्राइब करें

गोरखपुर-बस्ती मंडल में किसानों ने किया प्रदर्शन, कृषि विधेयकों के खिलाफ खोला मोर्चा, वीडियो

अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 25 Sep 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
Farmer protest against government in Gorakhpur Basti Mandal
गोरखपुर बस्ती मंडल में किसानों ने किया प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला।

संसद में पारित किए गए कृषि विधेयकों के खिलाफ शुक्रवार को किसानों ने मोर्चा खोल दिया है। इसे लेकर गोरखपुर और बस्ती मंडल में जगह-जगह किसानों ने प्रदर्शन किया। किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विधेयकों का विरोध किया।

Trending Videos
Farmer protest against government in Gorakhpur Basti Mandal
गोरखपुर में आप पार्टी के कार्यकताओं ने प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर में किसानों के साथ कांग्रेस पार्टी और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। वहीं नगर निगम लक्ष्मीबाई पार्क से जुलूस निकाल कर जिलाधिकारी कार्यालय जा रहे कांग्रेसियों को रोकते समय पुलिसकर्मियों से नोकझोंक हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Farmer protest against government in Gorakhpur Basti Mandal
कुशीनगर में प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : अमर उजाला।
भाकियू ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा
वहीं कुशीनगर में किसान बिल पास होने से नाराज भाकियू के शीर्ष नेतृत्व में 'रेल रोको अभियान' कार्यक्रम के आह्वान किया। इस दौरान खड्डा में भाकियू जिलाध्यक्ष ध्रुव नरायन यादव के नेतृत्व मे प्रदेश उपाध्यक्ष अनूप सिंह की मौजूदगी में सुभाष चौक पर प्रदर्शन करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौपा। इस दौरान मौके पर कई थानों की फोर्स के साथ रेलवे सुरक्षा बल के जवान भी मौजूद रहे।


 
Farmer protest against government in Gorakhpur Basti Mandal
महराजगंज में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते किसान। - फोटो : अमर उजाला।

वहीं महराजगंज में भी किसान संशोधन बिल को लेकर के भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने फरेंदा में जुलूस निकालकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। यूनियन के पदाधिकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कस्बे में एएसपी सहित कई थानों की पुलिस मौके पर मौजूद रही।

विज्ञापन
Farmer protest against government in Gorakhpur Basti Mandal
बस्ती में किसान बिल का विरोध करते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
वहीं बस्ती जिले में केंद्र सरकार की ओर से पारित किसान अध्यादेश के विरोध में शुक्रवार को सपा और कांग्रेस पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गांधीनगर रोड पर पहुंचते ही पुलिस ने रोक लिया। जिससे कार्यकर्त्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई। नाराज कांग्रेसी सड़क पर ही बैठ गए और नारे लगाने लगे। मौके पर पहुंचे सदर एसडीएम ने स्थिति संभाली। उन्होंने समझा बुझाकर ज्ञापन लिया। तब जाकर कांग्रेसी शांत हुए।

वहीं सपा ने सपा ने शुक्रवार को जिलाध्यक्ष महेंद्रनाथ यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने किसानों एवं श्रमिक विरोधी विधेयकों को वापस लेने की मांग किया। इसके साथ ही एडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed