सब्सक्राइब करें

Gorakhpur Election Seat Result: सीएम योगी के गढ़ में लगातार दूसरी बार सपा का सूपड़ा साफ, जानिए क्यों हर कदम पर रही फेल

अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 10 Mar 2022 07:31 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur Election Seat Result samajwadi party lost second time in CM Yogi Home
अखिलेश यादव और योगी आदित्यनाथ - फोटो : सोशल मीडिया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर में लगातार दूसरे विधानसभा चुनाव में भी समाजवादी पार्टी का पूरी तरह सूपड़ा साफ हो गया। ग्रामीण विधानसभा सीट को छोड़ दें तो बाकी सभी आठ विधानसभा शहर, पिपराइच, कैंपियरगंज, चौरीचौरा, सहजनवां, खजनी, बांसगांव, चिल्लूपार के मतों की गिनती में पार्टी के प्रत्याशी पहले राउंड से ही पिछड़े रहे। जैसे-जैसे गिनती आगे बढ़ी पिछड़ने का अंतर भी बढ़ता गया।



 

Trending Videos
Gorakhpur Election Seat Result samajwadi party lost second time in CM Yogi Home
सपा मुखिया अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

ग्रामीण विधानसभा सीट पर पार्टी यदि थोड़ी टक्कर दे भी सकी तो सिर्फ अपने प्रत्याशी विजय बहादुर यादव की रणनीति और मेहनत के बदौलत। विजय बहादुर 15 राउंड तक की गिनती में भाजपा के विपिन सिंह से बढ़त बनाए रखे मगर इसके बाद पिछड़े तो पिछड़ते ही चले गए। उन्होनें पिछले 2017 के चुनाव में भी विपिन सिंह को अच्छी टक्कर दी थी। तब उन्हें 4410 वोटों से शिकस्त खानी पड़ी थी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhpur Election Seat Result samajwadi party lost second time in CM Yogi Home
सपा मुखिया अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

दरअसल, 2017 के विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने के बाद से ही पार्टी ने न तो कभी गहराई में जाकर हार की वजहें तलाशी और न ही ईमानदारी से उन्हें दूर करने की ही कोशिश की। सड़क से लेकर सदन तक जिस संघर्ष के लिए समाजवादी पार्टी जानी जाती थी, इस पूरे पांच साल में पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं में वह तेवर ही नहीं दिखा। किसी मुद्दे को लेकर सड़क पर उतरने से  नेता गुरेज करती रहे तो वहीं पार्टी को बूथ लेवल पर मजबूत करने के लिए भी कोई ठोस पहल नहीं की।

Gorakhpur Election Seat Result samajwadi party lost second time in CM Yogi Home
योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव - फोटो : सोशल मीडिया

ढाई साल तक महानगर अध्यक्ष की कुर्सी ही खाली रही तो वहीं चार महीने तक पार्टी जिलाध्यक्ष तक का चेहरा ही नहीं तलाश सकी। 2017 के विधानसभा चुनाव में शिकस्त खाने के बाद पार्टी को पहले नगर निगम, फिर लोकसभा चुनाव और हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में भी करारा झटका लगा। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में पार्टी, वोटर तो दूर खुद के प्रत्याशी तक को नहीं सहेज सकी। इन सबके इतर शीर्ष नेतृत्व के अलावा स्थानीय नेताओं के  भी बिगड़े बोल ने भी पार्टी को बहुत नुकसान पहुंचाया।  

विज्ञापन
Gorakhpur Election Seat Result samajwadi party lost second time in CM Yogi Home
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

तीन सीटों पर तीसरे से खिसक कर दूसरे पर पहुंची सपा
गोरखपुर  जिले की सभी सीटों पर मुकाबला भाजपा और सपा के बीच ही रहा। सपा के प्रत्याशी सभी सीटों पर दूसरे नंबर पर रहे। 2017 के पिछले विधानसभा चुनाव में खजनी से पार्टी प्रत्याशी रूपावती, चिल्लूपार से रामभुआल निषाद और बांसगांव से शारदा देवी तीसरे स्थान पर थी। जबकि, ग्रामीण से विजय बहादुर दूसरे और पिपराइच से अमरेंद्र निषाद तीसरे स्थान पर थे। शहर और कैंपियरगंज की सीट सपा ने गठबंधन के तहत कांग्रेस के लिए छोड़ दी थी। शहर से राणा राहुल सिंह और कैंपियरगंज से चिंता यादव दूसरे स्थान पर थी।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed