फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर में लॉकडाउन खुलते ही गुलजार हुए बाजार, वीडियो में देखें सड़कों पर पूरे दिन रहा जाम

Tue, 25 Aug 2020 10:04 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 25 Aug 2020 10:04 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur lockdown open after two days heavy traffic jam in city
gorakhpur unlock - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर में शनिवार और रविवार को लॉकडाउन की पाबंदी के बाद सोमवार को जब आजादी मिली तो सड़कों से लेकर बाजार तक चहल-पहल बढ़ गई। दिन भर लोग सोमवारी जाम से जूझते रहे। पैडलेगंज से लेकर छात्रसंघ चौराहा, आंबेडकर चौक से फिराक चौराहा, मोहद्दीपुर, सिनेमा रोड, बैंक रोड, असुरन, धर्मशाला पुल, गोलघर, रेती रोड, अलीनगर, साहबगंज मंडी रोड समेत कई सड़कों पर रह-रहकर पूरे दिन जाम लगता रहा और लोग चिलचिलाती धूप में घंटों फंसे रहे।

Gorakhpur lockdown open after two days heavy traffic jam in city
gorakhpur unlock - फोटो : अमर उजाला।

वहीं अब शासन की तरफ से लगाए गए दो दिवसीय लॉकडाउन और कंटेनमेंट जोन की पाबंदी को छोड़ पूरे शहर के बाजार, दुकान खोलने की अनुमति से संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है। थानावार लॉकडाउन की व्यवस्था खत्म होने के बाद रोजाना 250 से अधिक संक्रमित मिल रहे हैं। शहर में जगह-जगह सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ रही हैं।

Gorakhpur lockdown open after two days heavy traffic jam in city
गोरखपुर में अनलॉक के दौरान की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

प्रशासन और पुलिस के अफसर भी अब पहले की तरह प्रमुख बाजारों, दुकानों पर जाकर सोशल डिस्टेंसिंग नहीं जांच रहे तो लोग भी बेपरवाह हो गए हैं। भालोटिया मार्केट, गोलघर, महेवा सब्जी मंडी और साहबगंज समेत कई प्रमुख बाजारों की दुकानों पर भीड़ दिख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhpur lockdown open after two days heavy traffic jam in city
gorakhpur unlock - फोटो : अमर उजाला।

चेतना तिराहा, घोषकंपनी, बेतियाहाता समेत कुछ ही चौराहों पर सिर्फ पुलिस मास्क की जांच कर रही है। बाकी जगहों पर लोग बिना मास्क के बेरोकटोक पैदल या फिर गाड़ियों से फर्राटा भरते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Gorakhpur lockdown open after two days heavy traffic jam in city
gorakhpur unlock - फोटो : अमर उजाला।

डीएम के विजयेंद्र पांडियन का कहना है कि संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है ऐसे में इस महामारी से बचने के लिए खुद भी सतर्क रहना बहुत जरूरी है। प्रशासन और पुलिस तो जांच कर ही रही है मगर जब तक लोग खुद जागरूक नहीं होंगे संक्रमण से बच नहीं सकेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बिना जरूरी काम के घरों से बाहर न निकलें। अगर निकलें भी तो मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह पालन करें। सर्दी, खांसी, बुखार, खाने में स्वाद न आने जैसी किसी भी तरह की दिक्कत होने पर तत्काल कोविड-19 की जांच कराएं। उन्होंने कहा कि 60 साल से अधिक उम्र और पहले से बीमार लोगों को यह जांच करानी जरूरी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed