फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर तिहरा हत्याकांड: दूल्हे के घर ही हुई युवती की शादी, मायके में उठी थी एक साथ तीन अर्थी

Thu, 28 Apr 2022 02:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 28 Apr 2022 02:56 PM IST
विज्ञापन
gorakhpur Triple murder marriage of girl took place at groom house in Deoria
Gorakhpur Triple Murder Case - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर में हुए तिहरा हत्याकांड में मृतक गामा निषाद की भतीजी अंजली की शादी देवरिया में ही हुई। बुधवार सुबह ही देवरिया, रुद्रपुर निवासी दूल्हा मनीष निषाद युवती के घर आया। पांच लोगों के साथ आया मनीष युवती को लेकर देवरिया चला गया। उसका कहना था कि वहीं पर शादी की जाएगी।



जानकारी के मुताबिक, गामा के भाई रामा निषाद के घर बुधवार को उनकी बेटी अंजली की शादी थी। सोमवार को मटकोड़वा होना था। उसी में गामा निषाद अपनी पत्नी और बेटी के साथ शामिल होने जा रहे थे। तभी तीनों की हत्या हो गई थी। जिसके बाद न तो मटकोड़वा का कार्यक्रम हो सका और न ही मंगलवार को हल्दी की रश्म हो सकी।

 

gorakhpur Triple murder marriage of girl took place at groom house in Deoria
Gorakhpur Triple Murder Case - फोटो : अमर उजाला।

पहले घर वालों ने फैसला किया था कि हल्दी व शादी की रश्म मोतीराम स्थित अंजली के मौसी के घर से होगी। लेकिन, बुधवार की सुबह दूल्हा मनीष निषाद पुत्र रमेश निषाद पांच लोगों के साथ रायगंज आया और उसे रुद्रपुर अपने घर ले गया। दुल्हन अंजली की मां लीलावती ने बताया कि दूल्हे के रुद्रपुर कोतवाली स्थित अवस्थी गांव में ही शाम को शादी हुई। उधर, रायगंज गांव स्थित गामा के दोनों मकान पर पुलिस फोर्स एहतियातन तैनात है। गांव में बुधवार को भी सन्नाटा पसरा रहा।

 

gorakhpur Triple murder marriage of girl took place at groom house in Deoria
गोरखपुर ट्रिपल हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

यह हुआ था
खोराबार के रायगंज, बंगला चौराहा निवासी गामा निषाद सोमवार को पत्नी संजू और बेटी प्रीति के साथ अपने भाई रामा निषाद के घर जा रहे थे। रामा की बेटी की मटकोड़वा में शामिल होना था। इसी दौरान रास्ते में आलोक ने बांका से हमला कर तीनों को मौत के घाट उतार दिया था। वारदात के बाद वह थाने पहुंचकर खुद ही हत्या करने की बात भी स्वीकार कर ली थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
gorakhpur Triple murder marriage of girl took place at groom house in Deoria
Gorakhpur Triple Murder - फोटो : अमर उजाला।

आरोपी मां-बाप का इकलौता बेटा
आरोपी आलोक पासवान संतकबीरनगर के रमैना गांव का मूल निवासी है। वह अपने मां-बाप का इकलौता बेटा है। उसकी चार बहनें हैं, जिसमें से तीन की शादी हो चुकी है। पिता जवाहर लाल पासवान ने बताया कि उसका घर से कोई वास्ता नहीं है। अपने ननिहाल में ही रहता है। हाईस्कूल में फेल होने के बाद वह कुछ दिन अपने रिश्तेदार के घर पुणे में रहकर कमाई किया है। पिता ने बताया कि घटना के बारे में उसे रिश्तेदारों से जानकारी मिली है।

 

विज्ञापन
gorakhpur Triple murder marriage of girl took place at groom house in Deoria
Gorakhpur Triple Murder Case - फोटो : अमर उजाला

लोगों को नहीं हो रहा विश्वास की अकेले कर पाएगा हत्या
गांव के लोगों का कहना है कि जिस प्रकार नृशंस हत्या हुई है उसमें एक आदमी से ज्यादा ही होंगे। जो घटना के बाद भाग गए। वहीं, उसे मालूम भी था कि उन लोगों को पट्टीदारी में मटकोड़वा में जाना है। पैदल वहां जाने का सबसे नजदीक व सरल रास्ता वही है। जहां घटना की गई, वही सबसे सुनसान व एकांत है। क्योंकि वह 400 मीटर और आगे चले जाते तो भाई व अन्य लोगों का घर व रायगंज कस्बा आ जाता।

स्कूल में जाकर मारा था थप्पड़
लोगों का कहना है कि आरोपी आलोक छह माह पूर्व प्रीति के स्कूल गया था। वहां किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, तब उसने उसे थप्पड़ मार दिया था। जिसके बाद सुलह हो गई थी। गांव में चर्चा है कि मामला थाने भी गया था। बाद में दोनों ने सुलह कर ली थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed