फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर में धूप खिलने से लोगों को राहत, सुबह कोहरे के कारण सड़क पर कुछ ऐसा था नजारा

Mon, 27 Jan 2020 11:06 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Mon, 27 Jan 2020 11:06 AM IST
विज्ञापन
Heavy fog and cold wave in Gorakhpur
गोरखपुर में कोहरा। - फोटो : amar ujala
गोरखपुर में धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली है। सुबह सड़कों पर बेहद कोहरा पसरा था। वाहन चालकों को बहुत दिक्कत हो रही थी। गोरखपुर के अलावा यहां के आसपास के जिलों में कोहरे का कहर जारी है। हालांकि धूप निकलने के बाद लोग अपने दिनचर्या में जुड़ने लगे हैं।
Heavy fog and cold wave in Gorakhpur
कोहरे के कारण आसपास दिखाई नहीं दे रहा था। - फोटो : amar ujala
हालांकि अभी मौसम में ज्यादा बदलाव के आसार नहीं है। बर्फीली हवाओं के चलने से बढ़ी ठंड अभी और सताने वाली है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से 29 और 30 जनवरी को गोरखपुर में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। इससे तापमान में और गिरावट आएगी।
Heavy fog and cold wave in Gorakhpur
कोहरे के कारण सड़क सूनी हो गई थी। - फोटो : amar ujala
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि अफगानिस्तान के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान होते हुए जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड होते हुए पूर्वी उत्तरप्रदेश पहुंचने की संभावना है। इसकी वजह से 29 और 30 जनवरी को पूर्वी उत्तरप्रदेश पर हल्की बारिश होगी। न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Heavy fog and cold wave in Gorakhpur
कोहरे के कारण ठंड भी बढ़ गई। - फोटो : amar ujala
इस साल ठंड और कोहरे ने कई सालों का रिकार्ड तोड़ दिया है। जानकारों के अनुसार इस साल ठंड ने 58 साल का रिकार्ड तोड़ा है।
विज्ञापन
Heavy fog and cold wave in Gorakhpur
इस ठंड में कई रिकार्ड टूटे हैं। - फोटो : amar ujala
बता दें कि बीते दिसंबर में लगातार कई दिनों तक शीतलहर का भी रिकार्ड टूटा है। यहां दिसंबर में लगातार आठ दिनों तक शीतलहर चली थी। इसके पहले 2016 में दिसंबर लगातार सात दिन शीतलहर चली थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed