सब्सक्राइब करें

ताउते और यास का असर: गोरखपुर में बारिश ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, बीते 125 सालों में नहीं हुआ था ऐसा

अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 29 May 2021 06:09 PM IST
विज्ञापन
heavy rain broken all records in may after taute and yaas cyclone effect
Gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।

इस वर्ष मई का महीना मौसम के लिहाज से इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। पिछले 125 साल के दौरान ऐसा कभी नहीं हुआ कि इस महीने में इतनी ज्यादा बारिश हुई हो। दरअसल, ताउते और यास तूफान ने मौसम का मिजाज कुछ ऐसा बदला कि बारिश के सारे रिकॉर्ड टूट गए। शनिवार सुबह 10:30 बजे तक गोरखपुर में 351 मिलीमीटर बारिश हो चुकी थी। यह बारिश मई में होने वाली औसत बारिश 45 मिली मीटर की तुलना में तकरीबन सात गुनी से भी ज्यादा है। भारतीय मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, 125 साल के दौरान मई महीने में कभी ऐसी बारिश नहीं हुई है। साल 2011 में मई के महीने में 107.7 मिलीमीटर बारिश हुई थी। जो कि एक रिकॉर्ड बना था लेकिन इस बार मई के महीने में ताउते और यास तूफान की वजह से बारिश का रिकॉर्ड लगातार टूटता चला गया। आगे की स्लाइड्स में देखें आंकड़ें...


 

Trending Videos
heavy rain broken all records in may after taute and yaas cyclone effect
Gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।
शहर के निचले इलाकों में भरा पानी
लगातार बारिश की वजह से शहर के कई निचले इलाकों में पानी भर गया। साहबगंज, दाउदपुर, रेती रोड, बक्शीपुर, बशारतपुर, इंजीनियर कॉलेज वार्ड समेत शहर के कई इलाकों में लोगों को जलभराव से परेशानी हुई। नगर निगम की ओर से लगाए गए पंपों की वजह से थोड़ी राहत जरूर दिखी। लेकिन बारिश तेज होने पर पानी फिर भर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
heavy rain broken all records in may after taute and yaas cyclone effect
Gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।

यास के प्रभाव से ठंडी हो गई मई
सामान्य तौर पर मई में अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री के आसपास और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहता है लेकिन पहले अरब के चक्रवाती तूफान ताउते और फिर बंगाल के तूफान यास ने मई की गर्मी को ठंडा कर दिया है। इस बार की मई में तापमान के आंकड़े इसकी गवाही हैं। यास तूफान के बाद गोरखपुर में अधिकतम तापमान लुढ़क कर 30 डिग्री के भी नीचे जा पहुंचा है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

 

heavy rain broken all records in may after taute and yaas cyclone effect
Gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।

कैलाश पांडेय के मुताबिक अगले दो दिन में अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। उन्होंने बताया कि मई में कुछ समय के अंतराल पर बारिश होने की वजह से तापमान में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई है। यही वजह है इस बार मई में उस तरह गर्मी का अहसास लोगों को नहीं हुआ, जिसके लिए वह जानी जाती है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जिसकी शुक्रवार को इसमें और गिरावट आ गई। इससे पहले ताउते ने 20 मई को गोरखपुर के अधिकतम तापमान को 24.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा दिया था, जो प्राप्त आंकड़ों के अनुसार बीते 51 वर्ष में मई का सबसे कम अधिकतम तापमान है।

विज्ञापन
heavy rain broken all records in may after taute and yaas cyclone effect
Gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।
पिछले कुछ वर्षों में मई में हुई बारिश
2010- 26.0
2011- 107.7
2012- 0.2
2013- 32.8
2014-44.9
2015- 29.9
2016-93.1
2017- 53.0
2018- 87.1
2019- 7.1
2020-89.0
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed