{"_id":"5f1a5d3c8ebc3e639f71e0f8","slug":"latest-gorakhpur-weather-and-rapti-river-flood-update-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Flood: राप्ती में लगातार बढ़ रहा है जलस्तर, अब ग्रामीणों को सताने लगी है इस बात की चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Flood: राप्ती में लगातार बढ़ रहा है जलस्तर, अब ग्रामीणों को सताने लगी है इस बात की चिंता
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 24 Jul 2020 02:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर में बाढ़।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राप्ती, गोर्रा फरेन नाला आदि नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बाढ़ से सुरक्षा के लिए बनाए गए बांध काफी कमजोर हैं। ग्रामीण इस बात को लेकर काफी चिंतित हैं कि यदि जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो कमजोर बांध कभी भी टूट सकता है। उधर, कैंपियरगंज क्षेत्र के सरुआताल में उफान से ग्रामीणों में दहशत है। पानी गांवों की ओर बढ़ रहा है।
2 of 5
गोरखपुर में बाढ़।
- फोटो : अमर उजाला।
फरेन नाले पर स्थित नेकवार बोहाबार विस्तार बांध का बृहस्पतिवार को ग्राम जंगलरसूलपुर नंबर 2 के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शेषनाथ यादव व बाढ़ खंड के जेई ने बंधे की मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया। क्षेत्र के जितने बंधे हैं उनमें सबसे अति संवेदनशील फरेन नाले का बांध है। इसलिए इस बांध पर विभाग की नजर है।
3 of 5
गोरखपुर में बाढ़।
- फोटो : अमर उजाला।
बंधे के कमजोर स्थानों पर बांस बल्ली लगा कर मिट्टी भरी बोरियों से पिचिंग का कार्य कराया जा रहा है। बता दें कि 14 जुलाई को बंधे के जीरो से एक किलो मीटर की दूरी पर लगभग 300 मीटर बंधा काफी जर्जर होकर रिसाव हो रहा था। बाढ़ खंड के एक्सईएन और एसडीओ के प्रयास से रिसाव को बालू, गिट्टी आदि से रोका गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गोरखपुर में बाढ़।
- फोटो : अमर उजाला।
वहीं कैंपियरगंज क्षेत्र के सरुआताल के उफान से बृहस्पतिवार को मुसाबर, छितही बुजुर्ग मार्ग पर पानी सड़क से बहकर गांव के तरफ जा रहा है जिससे एक दर्जन से अधिक गांवों में बाढ़ का भय बढ़ गया है। इस रास्ते से दर्जनों गांव के लोगों का आवागमन बंद हो गया।
विज्ञापन
5 of 5
गोरखपुर में बाढ़।
- फोटो : अमर उजाला।
पवहनाला के माध्यम से पानी सरुआताल में तेज गति से आ रहा है जिससे बनकटा, ककटही, मुसाबर, मिरिहिरिया, खजुरगांवा, बहबोलिया, रिगौली सहित अन्य गांवों की काफी फसल डूब गई है। अगर पानी बढ़ने का क्रम यही रहा तो गांव में भी पानी घुस सकता है। बताया जाता है कि इस मार्ग पर दर्जनों गांव के लोग धानी फरेंदा तक आते जाते है। मार्ग पर पानी आ जाने से रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।