फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mansoon: गोरखपुर में 12 से 17 जून तक दस्तक देगा मानसून, समय से होगी बारिश

Fri, 20 May 2022 04:59 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 20 May 2022 04:59 PM IST
विज्ञापन
Monsoon will knock in Gorakhpur from June 12 to 17
गोरखपुर मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर में 12 से 17 जून के बीच गोरखपुर में मानसून दस्तक दे सकता है। वहीं, इस बार गोरखपुर में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून अगले दो से तीन दिन में पूरे अंडमान सागर, अंडमान निकोबार द्वीप समूहों, मध्यपूर्व बंगाल की खाड़ी में छा जाएगा। आम तौर पर इन क्षेत्रों में मानसून 22 मई के बाद सक्रिय होता है। इस बार यह छह दिन पहले सक्रिय हो गया है।



 

Monsoon will knock in Gorakhpur from June 12 to 17
Gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।

वहीं, केरल तट पर मानसून के 27 मई से एक जून तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। सामान्य तौर पर केरल तट पर मानसून एक जून को दस्तक देता है, लेकिन अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी में मानसून के पहले आने की संभावना को देखते हुए इसके केरल तट पर भी दो तीन दिन पहले पहुंच जाने की संभावना है।


 

Monsoon will knock in Gorakhpur from June 12 to 17
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।

ऐसे में गोरखपुर में भी मानसून के दो से तीन दिन पहले पहुंच जाने के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि सामान्य तौर पर गोरखपुर में मानसून 16 जून को आ जाता है, लेकिन इस बार इसके 12 जून तक पहुंच जाने की संभावना है। इस बार 12 से 17 जून के बीच किसी भी दिन गोरखपुर में मानसून की दस्तक हो जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Monsoon will knock in Gorakhpur from June 12 to 17
गोरखपुर में बारिश का मौसम। - फोटो : आनंद चौधरी।

इस बार सामान्य से अच्छी बरसात की संभावना
इस बार गोरखपुर में सामान्य से अच्छी बरसात की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय के अनुसार मानसून के दौरान गोरखपुर में 1137.2 मिलीमीटर बारिश होती है, वहीं इस बार 1165.3 मिलीमीटर बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
Monsoon will knock in Gorakhpur from June 12 to 17
गोरखपुर में बारिश का मौसम। - फोटो : आनंद चौधरी।
माह सामान्य बारिश (मिलीमीटर) बारिश की संभावना (मिलीमीटर)
जून 185.5 199.2
जुलाई 383.4 378.9
अगस्त 339.5 343.5
सितंबर 228.8 243.7
कुल 1137.2 1165.3

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed