अभिनेत्री पायल घोष ने हाल ही में अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। इसे लेकर बॉलीवुड में हड़कंप मच गया है। वहीं इस मामले को लेकर अभिनेता से नेता बने गोरखपुर के भाजपा सांसद रवि किशन ने टिप्पणी की है। उन्होंने महिलाओं के हक में कानून बनाने की मांग की है।
बॉलीवुड में यौन शोषण को लेकर सांसद रवि किशन ने उठाई आवाज, कहा- 'किसी भी इंडस्ट्री में उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने संसद में बोलते हुए महिलाओं के साथ हो रही सौदेबजी पर शख्त कानून बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष जी इस देश की बहुत गंभीर समस्या पर आवाज उठा रहा हूं। जैसा कि हमारे प्रधानमंत्री ने कहा था 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' इससे भारत की बेटियों को बल मिला। उन्होंने कहा कि मैं भी एक बेटी का पिता हूं, मुझे भी उनके पीड़ा से तकलीफ होती है। बेटियों को बल मिलने से उन्हें हिम्मत मिली और उन्होंने खुलकर समस्त भारत के सामने अपनी बात रखीं।
किसी भी इंडस्ट्री में बेटियों का न हो शोषण
सांसद ने लोकसभा अध्यक्ष से मांग की है कि एक ऐसा कानून बनाया जाए कि जिसकी मदद से बेटियों, महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार को रोका जा सके। कोई हिम्मत न करें कि 'मैं तेरी लाइफ बना दूंगा' और इसके बदले सौदेबाजी करें।
उन्होंने कहा कि कोई भी अपने सपनों को लेकर जब छोटी-छोटी जगहों से ऐसी जगहों पर जाता है तो उसका सब कुछ दांव पर लगा होता है। कोई अपनी जमीन बेचकर जाता है तो कोई अपनी बाइक। वहां पहुंचकर जब कोई बेटी किसी बड़े निर्देशक के दफ्तर की घंटी बजती है और उसकी एंट्री होती है तो उसके साथ सौदेबाजी की जाती है।