सब्सक्राइब करें

गोरखपुर: टमाटर से ऊपर हरी मिर्च, प्याज-नींबू की पूछ नहीं...मंडी में फेंक रहे व्यापारी

संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 12 Jul 2023 09:57 PM IST
विज्ञापन
onions and lemons above Cheap tomatoes traders throwing them in market
गोरखपुर सब्जी मंडी - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर में बारिश से सब्जियां सड़ने लगी हैं। इसका असर यह है कि अब हरी मिर्च, टमाटर से महंगी हो गई है। मंडी में आलू, प्याज और नींबू भींगे हुए आ रहे हैं, जिसके चलते एक से दो दिन में ही सड़ जा रहे हैं। मंडी में कई जगहों पर प्याज, मिर्च और नींबू फेंका जा रहा है। व्यापारियों का कहना है कि नासिक से आने में ही एक बोरी प्याज में आठ से दस किलो तक सड़ा निकल रहा है। इसके चलते थोक में कीमतें भी घट गई हैं, लेकिन फुटकर बाजार में भाव टाइट है।



महेवा थोक मंडी में जहां आलू-प्याज बिकता है, वहां मोड़ पर ही बड़ी मात्रा में सड़े हुए आलू और प्याज फेंके गए मिले। कुछ महिलाएं इन्हीं में से आलू-प्याज बीनते दिखीं। आढ़ती शम्स अहमद राइन ने बताया कि नासिक में बारिश के कारण बड़ी मात्रा में प्याज खराब हो गया है। अच्छे प्याज के साथ सड़े हुए को भी बोरी में भरकर खपाया जा रहा है। जब प्याज की छंटाई कराई जा रही है तो हर बोरे में आठ से 10 किलो प्याज खराब निकल रही है।

 

Trending Videos
onions and lemons above Cheap tomatoes traders throwing them in market
गोरखपुर सब्जी मंडी - फोटो : अमर उजाला।

इसी तरह आलू भी बारिश के कारण जल्दी खराब हो जा रहे हैं। मंगलवार को थोक मंडी में प्याज 14 से 18 रुपये किलो थे तो वहीं आलू 13 से 16 रुपये किलो के बीच बिके। पिछले एक सप्ताह में प्याज के दाम में दो से चार रुपये किलो की गिरावट आई है। लेकिन खुदरा बाजार में कोई असर नहीं है। अभी भी आलू 20 से 24 किलो तो प्याज 24 से 28 रुपये किलो बिक रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
onions and lemons above Cheap tomatoes traders throwing them in market
गोरखपुर सब्जी मंडी - फोटो : अमर उजाला।

बहुत तीखी हुई हरी मिर्च
बारिश का सबसे ज्यादा असर हरी मिर्च पर पड़ा है। बारिश का पानी लगने से हरी मिर्च कुछ ही दिनों में सड़ जा रही है। मिर्च के व्यापारी शनि गुप्ता ने बताया कि मिर्च के सड़ने से काफी नुकसान उठाना पड़ा रहा है। हर बोरे में तीन से चार किलो मिर्च खराब निकल रही है। इससे इन्हें फेंकना पड़ रहा है। मंगलवार को थोक मंडी में हरी मिर्च 140 से 160 रुपये किलो के बीच बिकी। वहीं खुदरा बाजार में मिर्च 50 से 60 रुपये पाव बिके।




 

onions and lemons above Cheap tomatoes traders throwing them in market
गोरखपुर सब्जी मंडी - फोटो : अमर उजाला।

नींबू भी हो रहा खराब
मंडी में इन दिनों सबसे सस्ता नींबू बिक रहा है। लेकिन बारिश के कारण नींबू तेजी से सड़ भी रहा है। इससे व्यापारियों को काफी नुकसान हो रहा है। मंडी में हर ओर सड़े हुए नींबू फेंके नजर आ रहे हैं। मंगलवार को मंडी में नींबू 80 से 100 रुपये के 100 पीस बिके।



 

विज्ञापन
onions and lemons above Cheap tomatoes traders throwing them in market
गोरखपुर सब्जी मंडी - फोटो : अमर उजाला।
हरी सब्जियों के दाम में आई गिरावट
बारिश का असर हरी सब्जियों पर भी पड़ा है। सिर्फ परवल को छोड़ दिया जाए तो बाकी सभी सब्जियों के दाम में गिरावट आई है। मंगलवार को थोक मंडी में भिंडी 25 से 30 रुपये तो परवल 70 से 80 रुपये किलो बिके। वहीं खुदरा बाजार में भिंडी 40 से 50 तो परवल 100 से 120 रुपये किलो बिका। इसी तहर नेनुआ, कुंदरु, करैला, लौक और कद्दू के दाम में भी गिरावट आई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed