सब्सक्राइब करें

अमर उजाला पड़ताल: गोरखपुर में इतनी भीड़ आएगी तो जरूर फैलाएगी कोरोना, तस्वीरों में देखें पूरा हाल

अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 14 Sep 2021 10:31 AM IST
सार

 11 ट्रेन तो ऐसी हैं, जो मुंबई और केरल से रोजाना आती हैं, जहां कोविड संक्रमण वहां की सरकार के लिए सिर दर्द बना हुआ है। इन संवेदनशील इलाकों समेत दिल्ली, पंजाब जैसे लंबी दूरी वाले प्रांतों से आने वाले यात्रियों के चेहरों पर न मास्क है, ना ही सोशल डिस्टेंसिंग से किसी का वास्ता।

विज्ञापन
people careless about corona in gorakhpur
गोरखपुर रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर ट्रेनों से प्रतिदिन 50-60 हजार यात्री सफर कर रहे हैं, इनमें से कोई संक्रमित तो नहीं यह जानने की फिक्र किसी को नहीं है। क्या यह सीधे तौर पर कोरोना को निमंत्रण नहीं है ? कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर तथ्यों पर नजर डालें तो हालत खतरनाक हो सकते हैं। 11 ट्रेन तो ऐसी हैं, जो मुंबई और केरल से रोजाना आती हैं, जहां कोविड संक्रमण वहां की सरकार के लिए सिर दर्द बना हुआ है। इन संवेदनशील इलाकों समेत दिल्ली, पंजाब जैसे लंबी दूरी वाले प्रांतों से आने वाले यात्रियों के चेहरों पर न मास्क है, ना ही सोशल डिस्टेंसिंग से किसी का वास्ता। प्रशासन भी इससे बेखबर है, जबकि उसे अच्छी तरह पता है कि संक्रमण बढ़ा तो ठीकरा उनके ही सिर फूटना है।



अमर उजाला ने सोमवार को रेलवे स्टेशन पर कोरोना को लेकर बरती जाने वाली सावधानियों की पड़ताल की। अपराह्न करीब पौने चार बजे थे। प्लेटफॉर्म दो पर बिहार संपर्कक्रांति एक्सप्रेस के जनरल बोगी में खचाखच भीड़ थी। ज्यादातर यात्री मास्क नहीं लगाए थे। वहीं जो यात्री ट्रेन मेें सवार होने आए थे वे भी बगैर मास्क के ही थे। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर...
 

Trending Videos
people careless about corona in gorakhpur
गोरखपुर रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला।

वहां आरपीएफ के जवान भी मौजूद थे, लेकिन उन्होंने किसी यात्री को टोकने की जहमत नहीं उठाई। इसी तरह प्लेटफॉर्म तीन पर वाराणसी इंटरसिटी खड़ी थी। यहां भी लोगों ने मास्क नहीं लगाए थे। सोशल डिस्टेंसिंग की तो बात ही बेमानी है।

प्रवेश द्वार पर भी कोई चेकिंग नहीं
रेलवे स्टेशन पर तीन प्रवेश द्वार हैं और एस्केलेटर से भी लोग प्लेटफॉर्म पर जाते हैं। लेकिन, कहीं पर भी कोरोना के बचाव को लेकर बरते जाने वाले नियमों को लेकर सजगता नहीं दिखी। चेकिंग भी नहीं हुई। देखकर ऐसा लगा कि किसी को कोरोना के तीसरी लहर की फिक्र नहीं है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
people careless about corona in gorakhpur
गोरखपुर रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला।

मुंबई, केरल से आने वालों की जांच भी नहीं
प्रदेश सरकार ने जिन प्रदेशों में कोरोना संक्रमण ज्यादा है वहां से आने वाली ट्रेनों के यात्रियों की कोरोना जांच या कोरोना टीका के दोनों डोज का सर्टिफिकेट को चेक करने का निर्देश दिया है। रेलवे स्टेशन पर यह आदेश सिर्फ कागजों में ही है। किसी भी ट्रेन के यात्री की जांच नहीं हो रही है। कोई भी धड़ल्ले से प्लेटफॉर्म तक आ-जा सकता है।

 

people careless about corona in gorakhpur
गोरखपुर रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर यह है रोजाना की स्थिति
मुंबई से आने वाली ट्रेनें : 10
दिल्ली से आने वाली ट्रेनें : 08
पंजाब से आने वाली ट्रेनें : 02
केरल से आने वाली ट्रेन : एक   
प्रतिदिन सफर करने वालों की संख्या : 50-60 हजार

 

विज्ञापन
people careless about corona in gorakhpur
गोरखपुर रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला।

एनईआर सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने कहा कि मास्क न लगाने वालों से जुर्माना लगाए जाने का प्रावधान है। लगातार जांचकर जुर्माना भी लगाया जा रहा है। रोजाना करीब 40 से 50 लोगों से जुर्माना स्टॉफ वसूल रहे हैं, साथ ही चेतावनी भी दी जा रही है। अनाउंस सिस्टम से भी उद्घोषणा कराई जा रही है। प्रचार-प्रसार कराकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय ने कहा कि बाढ़ में टीमें लगाई गई हैं, इसलिए रेलवे स्टेशन पर स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं जा पा रही है। जल्द ही टीम लगाकर जांच कराई जाएगी। लोगों से अपील की जा रही है कि मास्क जरूर लगाएं । सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और हाथों को सैनिटाइज करते रहें।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed