कोरोना संक्रमण से मुक्ति पा चुके लोगों पर अब बोन डेथ का भी खतरा मंडराने लगा है। इस बीमारी को विज्ञान की भाषा में एवैस्कुलर नेक्रोसिस नाम से जाना जाता है। विशेषज्ञ इसे लांग कोविड का हिस्सा मान रहे हैं। इस बीमारी से पीड़ित एक मरीज का ऑपरेशन गोरखपुर शहर के एक निजी अस्पताल में हुआ है। पीड़ित मरीज पिछले साल जुलाई माह में कोरोना संक्रमित हुआ था।
यूपी: कोरोना से मुक्ति पा चुके लोगों को बोन डेथ का खतरा, समय से हो जाए जानकारी तो इलाज संभव
इसकी वजह से कूल्हे की हड्डी गलनी शुरू हो जाती है। इसे बोन ऑफ डेथ भी कहा जाता है। इसका उपचार सामान्य तौर पर कूल्हे के प्रत्यारोपण के जरिए ही संभव है। लेकिन मरीज की उम्र कम थी।
इसकी वजह से कूल्हे के बगल वाली हड्डी से एक रक्त संचारित हड्डी का टुकड़ा और मांसपेशी को निकाल कर उस कूल्हे में स्थापित किया गया। इसके बाद उस कूल्हे में रक्त का संचार धीरे-धीरे शुरू हो गया है। बताया कि अगर समय से मरीज नहीं आता तो कूल्हे को बचा पाना संभव नहीं था। मजबूरन कूल्हे का प्रत्यारोपण करना पड़ता।
डॉ. अमित मिश्रा ने बताया कि मरीज पिछले साल जुलाई माह में कोविड से संक्रमित हुआ था। विशेषज्ञों के शोध में यह बात सामने आई है कि कोरोना संक्रमण में खून की धमनियों में सूजन हो जाने की वजह से शरीर के कुछ हिस्सों में खून का संचार बाधित हो जा रहा है।
