सब्सक्राइब करें

कैबिनेट विस्तार: बेटी की शादी से एक दिन पहले केंद्रीय मंत्री बन गए पंकज चौधरी, आसान नहीं था ये सफर

अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 08 Jul 2021 10:34 AM IST
विज्ञापन
Union Minister Pankaj Chaudhary won first election of councilor in Gorakhpur
सांसद पंकज चौधरी - फोटो : अमर उजाला।

मोदी कैबिनेट में जगह बनाने वाले महराजगंज से भाजपा सांसद पंकज चौधरी ने पहला चुनाव गोरखपुर की शिवपुर सीट से पार्षद पद का चुनाव लड़ा था। वह गोरखपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर भी रह चुके हैं। पूरा परिवार गीता प्रेस के पास हरवंश गली शेखपुरा में रहता है। केंद्रीय मंत्री बनने वाले पंकज के परिवार में दोहरी खुशी आई है।



पंकज ने बुधवार को मंत्री पद की शपथ ली और शुक्रवार को उनकी बड़ी बेटी श्रुति चौधरी की गुड़गांव में शादी है। इससे पूरा परिवार खुश है। परिवार के सभी सदस्य गुड़गांव में ही हैं। पंकज की मां उज्जवल चौधरी समाजसेविका हैं। केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि व ब्रह्म भट्ट कल्याण परिषद के अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि पंकज चौधरी राजनीति के महारथी हैं। वह छठवीं बार सांसद बने हैं।  सांसद की मां भी महराजगंज की जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं। दिवंगत भाई प्रदीप चौधरी ने भी जिला पंचायत अध्यक्ष की कमान संभाली थी।

 

Trending Videos
Union Minister Pankaj Chaudhary won first election of councilor in Gorakhpur
महराजगंज सांसद पंकज चौधरी। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

सांसद को मंत्री बनाए जाने की जानकारी थी लेकिन शपथ लेने का बुलावा बुधवार की सुबह ही आया था। पंकज के मंत्री बनने पर पत्नी भाग्यश्री चौधरी, बेटी श्रुति चौधरी, बेटे रोहन चौधरी, भाभी राजश्री चौधरी, भतीजे राहुल चौधरी, भतीजी स्वाती चौधरी और शिल्पी चौधरी ने शुभकामनाएं दी हैं। कहा है कि मंत्री के रूप में वह देश, समाज की सेवा करते रहेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Union Minister Pankaj Chaudhary won first election of councilor in Gorakhpur
महराजगंज सांसद पंकज चौधरी। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

केंद्रीय मंत्री को मिली बधाई
केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिलने के बाद पंकज को बधाई मिल रही है। कैंपियरगंज से भाजपा विधायक फतेहबहादुर सिंह, नगर विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल और गोरखपुर ग्रामीण से भाजपा विधायक विपिन सिंह ने भी पंकज को शुभकामना दी है। थोक वस्त्र व्यवसायी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश नेभानी ने भी केंद्रीय मंत्री को बधाई दी है।


 

Union Minister Pankaj Chaudhary won first election of councilor in Gorakhpur
सांसद डॉक्टर रमापतिराम त्रिपाठी। - फोटो : अमर उजाला

पूर्वांचल के ब्राह्मण नेताओं के हाथ निराशा
मोदी कैबिनेट में जगह मिलने की उम्मीद लगाए बैठे पूर्वांचल के ब्राह्मण नेताओं को निराशा हाथ लगी है। उम्मीद जताई जा रही थी कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में भी गोरखपुर-बस्ती मंडल के किसी ब्राह्मण सांसद को प्रतिनिधित्व मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इससे पहले के कार्यकाल में राज्यसभा सांसद शिव प्रताप शुक्ला को वित्त राज्यमंत्री बनाया गया था। लिहाजा, इस बार भी ब्राह्मण चेहरे को जगह देने की चर्चा थी। भाजपा सूत्रों से जो जानकारी मिली थी, उसके मुताबिक देवरिया से भाजपा सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, गोरखपुर शहर से भाजपा सांसद रवि किशन, बस्ती से सांसद हरीश द्विवेदी व राज्यसभा सांसद शिव प्रताप शुक्ला को रेस में बताया गया था।  

 

विज्ञापन
Union Minister Pankaj Chaudhary won first election of councilor in Gorakhpur
भाजपा सांसद प्रवीण निषाद। - फोटो : अमर उजाला
प्रवीण निषाद को भी मौका नहीं, निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाराज
संतकबीरनगर से भाजपा सांसद प्रवीण निषाद के भी मंत्री बनाए जाने की चर्चा थी। प्रवीण निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद के बेटे हैं। बुधवार शाम को मंत्रिमंडल का गठन भी हो गया लेकिन प्रवीण को मौका नहीं मिला है। इसपर निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष का कहना है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रवीण निषाद का ख्याल रखने का भरोसा दिलाया था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मछुआ समाज को प्रतिनिधित्व मिलता तो नतीजा और बेहतर मिल सकता था। पहले से ही निषाद समाज भाजपा से कटा नजर आ रहा है। अगर भाजपा ने गलती नहीं सुधारी तो आगामी विधानसभा चुनाव में खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed