फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: देवरिया में स्कूल संचालक का कत्ल, 100 मीटर दूर मिली कुल्हाड़ी; अदावत न विवाद... कत्ल का तरीका उठा रहा सवाल

Sun, 29 Jun 2025 02:22 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 29 Jun 2025 02:22 PM IST
सार

देवरिया में विद्यालय संचालक की बेरहमी से गला काटकर हत्या कर दी गई। हत्याकांड ने पुलिस की उलझने बढ़ा दी हैं। क्योंकि शुरुआती तहकीकात में हत्या की वजह ही पता नहीं चल पा रही, क्योंकि परिवार और गांव के लोग पुलिस कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं हैं।

विज्ञापन
school director Murder in Deoria Axe found 100 meters away no enmity, no dispute method of murder is questions
मृतक स्कूल संचालक की फाइल फोटो और जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया जिले के रुद्रपुर इलाके के फतेहपुर गांव के रामनगर टोले में शुक्रवार की रात विद्यालय संचालक धनंजय पाल की गला काटकर हत्या कर दी गई। विद्यालय के बरामदे में सो रहे संचालक के सिर और गले पर कई वार किए गए थे। वारदात स्थल से करीब सौ मीटर की दूरी पर खून से सनी कुल्हाड़ी मिली है। हत्या का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस विद्यलय के चौकीदार और बगल में रहने वाले दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एसपी विकांत वीर ने शनिवर को वारदात स्थल का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस को जांच के लिए आवश्यक निर्देश दिए।


जानकारी के अनुसार, रामनगर निवासी धनंजय पाल (55) गांव में अपनी जमीन पर निजी विद्यालय खोल रखा था। बेटे संजीव कुमार पाल को विद्यालय का प्रबंधक बनाया है। 
school director Murder in Deoria Axe found 100 meters away no enmity, no dispute method of murder is questions
मृत प्रबंधक की फाइल फोटो और स्कूल परिसर में जुटी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्कूल के बरामदे में सो रहा था धनंजय
एक माह पहले विद्यालय को बेसिक शिक्षा परिषद से मान्यता मिली है। वह रोजाना रात में विद्यालय में सोने चले जाते थे। परिवार वालों के अनुसार, शुक्रवार की रात भोजन करने के बाद वह सोने चले गए। धनंजय स्कूल के बरामदे में लगी चौकी पर सो रहे थे, जबकि चौकीदार रामप्रसाद निषाद छत पर सो रहा था।


 
school director Murder in Deoria Axe found 100 meters away no enmity, no dispute method of murder is questions
जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गले और चेहरे पर धारदार हथियार से कई वार
शनिवार की सुबह करीब पांच बजे पड़ोस के लोगों ने बरामदे में तख्त पर उनकी लाश देखी। उनके गले और चेहरे पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। चेहरा और गले पर कुल्हाड़ी के वार से कट गया था। छत पर सो रहे चौकीदार को भी वारदात की जानकारी नहीं हुई। वारदात की सूचना पर सीओ हरिराम यादव ने पहुंच कर जांच शुरू की। वारदात स्थल पर क्षेत्रीय लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस वारदात के कारण पता लगाने में जुटी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
school director Murder in Deoria Axe found 100 meters away no enmity, no dispute method of murder is questions
हत्या के बाद घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चौकीदार समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। परिवार के लोग बता रहे हैं कि उनकी न तो किसी से दुश्मनी थी न ही जमीन का विवाद चल रहा है। पहले वह विदेश में कमाते थे। पांच साल से विदेश जाना छोड़कर घर और विद्यालय का काम संभाल रहे थे। सीओ ने बताया कि पुलिस जांच में जुटी है।
 
विज्ञापन
school director Murder in Deoria Axe found 100 meters away no enmity, no dispute method of murder is questions
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अदावत न विवाद...कत्ल का तरीका उठा रहा सवाल
फतेहपुर गांव में शनिवार को विद्यालय संचालक धनंजय पाल की बेरहमी से गला काटकर हत्या ने पुलिस की उलझने बढ़ा दी हैं। क्योंकि शुरुआती तहकीकात में हत्या की वजह ही पता नहीं चल पा रही, क्योंकि परिवार और गांव के लोग पुलिस कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं हैं। उधर, पोस्टमार्टम के बाद शाम को कुरना नदी के किनारे शव का अंतिम संस्कार कर दिया गगया। बड़े बेटे संजीव पाल ने मुखाग्नि दी। उधर, पुलिस ने हत्या से पर्दा उठाने के लिए पुलिस कई टीमें लगा दी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed