फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सपा छोड़कर बीजेपी में जाने वाले नेता डेपुटेशन पर गए हैं: अखिलेश यादव

Mon, 07 Aug 2017 07:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 07 Aug 2017 07:08 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav celebrates rakshabandhan at party office
राखी बंधवाते अखिलेश यादव

पार्टी कार्यालय पर हर साल की तरह इस साल भी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राखी बंधवाने का कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान प्रदेश भर की महिला कार्यकर्ताओं और बच्चों ने उन्हें राखी बांधी और उत्तर प्रदेश की खुशहाली और तरक्की की कामना की। पूर्व मुख्यमंत्री ने राखी के बदले बहनों को सुरक्षा और सम्मान का भरोसा दिलाया। 

Akhilesh Yadav celebrates rakshabandhan at party office
राखी बंधवाते अखिलेश यादव

समाजावादी पार्टी मुख्यालय पर मंत्रोचारण के साथ रक्षाबंधन पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी, नेता प्रतिपक्ष श्री अहमद हसन और अन्य विधायक मौजूद रहे।

Akhilesh Yadav celebrates rakshabandhan at party office
राखी बंधवाते अखिलेश यादव

पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपाई दिन को रात कह रहे हैं और जनता को गुमराह कर रहे हैं। कब्रिस्तान के मुद्दे पर पीएम मोदी को घेरते हुए उन्होंने कहा कि जब सपा सरकार ने कब्रिस्तान बनवाए थे तो बीजेपी ने इसका विरोध किया था। अब बिहार में नितीश कुमार के साथ बीजेपी कब्रिस्तान बनवा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Akhilesh Yadav celebrates rakshabandhan at party office
राखी बंधवाते अखिलेश यादव

बीजेपी की हाल ही में शुरू की गई मुस्लिम बेटियों को 51000 रुपए देने की योजना पर सवाल करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि जब हमने प्रदेश की बेटियों के लिए योजनाएं चलाई तो उन्हें बंद कर दिया गया। समाजवादी पेंशन योजना बंद कर दी, लैपटॉप योजना बंद कर दी। अब उन्हीं योजनाओं को फिर से चालू करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav celebrates rakshabandhan at party office
राखी बंधवाते अखिलेश यादव

पार्टी विधायकों के बागी होने पर अखि‌लेश ने कहा कि जो लोग छोड़कर गए हैं वो डेपुटेशन पर गए हैं। अपने बचाव के लिए। जब वापस आना चाहेंगे तो कमेटी फैसला करेगी। वैसे भी बीजेपी के लोगों का मानना है कि जब तक कोई हमारे साथ है वो बुरा है, जैसे ही वह बीजेपी में जाता है वह अच्छा हो जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed