फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेट्रो का रास्ता बनाते हुए छह महीने बाद टनल से बाहर निकली 'गोमती', देखें तस्वीरें

Tue, 08 Aug 2017 12:17 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 08 Aug 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
Lucknow metro first underground terminal
टनल से बाहर निकलती मशीन

लखनऊ मेट्रो की टनल बोरिंग मशीन (गोमती) ने आज छह महीने की लगातार मेहनत के बाद सचिवालय से हजरतगंज तक की मेट्रो सुरंग का काम पूरा कर दिया। मेट्रो कर्मचारियों के साथ यह पूरे शहर के लिए एक यादगार पल है। छह माह से लगातार अंधेरी गुफा में काम कर रही टनल मशीन ने आज दिन का उजाल देखा।

Lucknow metro first underground terminal
टनल से बाहर निकलती मशीन

मेट्रो प्रोजेक्ट के कर्मचारी इस उपलब्धि पर काफी खुश नजर आए। यह काम बिना किसी बाधा के पूरा हुआ। शहर का सबसे व्यस्त और ऐतिहासिक इमारतों का क्षेत्र होने के चलते इसे लेकर विशेष सावधानी बरती जा रही थी। जमीन के ऊपरी हिस्से में सामान्य यातायात बना रहा और नीचे बोरिंग मशीन अपना काम करती रही।

Lucknow metro first underground terminal
टनल से बाहर निकलती मशीन

सचिवालय और हरजरतगंज की ऐतिहासिक मार्केट को इस पूरी खुदाई में कोई नुकासन नहीं हुआ, इसे लेकर कर्मचारी राहत महसूस कर रहे हैं। शहरवासियों को जल्द से जल्द मेट्रो की सुविधा उपलब्‍ध कराने के लिए लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन अपनी ओर से कोई कसर नहीं छोड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lucknow metro first underground terminal
टनल से बाहर निकलती मशीन

एलएमआरसी के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने बताया कि यह अनूठी उपलब्धि लखनऊ मैट्रो प्रोजेक्‍ट टीम की कड़ी मेहनत तथा प्रतिबद्धता के चलते ही संभव हो सकी है। इस मार्ग पर सुरंग बनाने में काफी तकनीकी चुनौतियां सामने आईं, क्‍योंकि यह मार्ग काफी भीड़भाड़ वाले क्षेत्र के नीचे से गुज़रता है।

विज्ञापन
Lucknow metro first underground terminal
टनल से बाहर निकलती मशीन

इनमें कई व्‍यापारिक प्रतिष्‍ठानों के बेसमेंट भी हैं, जिनकी वजह से ट्रैक ग्राउंड12 से 15 मीटर नीचे बिछाना पड़ा। इस काम को पूरा करने के साथ ही एलएमआरसी ने उत्‍तर प्रदेश में भूमिगत मेटो के निर्माण में पहली टनल बोरिंग मशीन ड्राइव पूरी करते हुए एक सर्वोच्‍च कीर्तिमान हासिल कर लिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed