{"_id":"636baba3567bb12b647cc0f0","slug":"priyanka-chopra-shares-her-experiences-on-women-s-issues-media-can-change-negative-thinking-towards-daughters","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UNICEF Goodwill Ambassador: प्रियंका चोपड़ा ने अमर उजाला के प्रयास की सराहना की, कहा- मीडिया बदल सकता है सोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UNICEF Goodwill Ambassador: प्रियंका चोपड़ा ने अमर उजाला के प्रयास की सराहना की, कहा- मीडिया बदल सकता है सोच
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 09 Nov 2022 09:13 PM IST
सार
यूपी में महिलाओं के प्रति जिम्मेदारी भरे रवैये को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने योगी सरकार की जमकर तारीफ की। कहा कि यहां कई बदलाव देखे, प्रदेश को इन बदलावों की जरूरत थी। प्रियंका ने बच्चों की शिक्षा के लिए चलाई जा रही योजनाओं के साथ ही कोविड के दौरान अनाथ हुए बच्चों के लिए प्रदेश सरकार की योजनाओं की भी तारीफ की।
विज्ञापन
1 of 8
लखनऊ में यूनिसेफ के कार्यक्रम में प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्मी बातें नहीं सिर्फ कुछ चिंता, कुछ सलाह और अपील राजधानी की बेटियों से। यूनिसेफ की गुडविल एंबेसडर के रूप में लखनऊ के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा ने जाने से पहले अमर उजाला से अपने अनुभव साझा किए। स्कूल के दिनों को याद किया, चिकनकारी को सराहा। कहा- किशोरियों के स्वास्थ्य, महिला आत्मनिर्भरता की दिशा में बदलाव हुए हैं, लेकिन अभी सुधार की गुंजाइश है। भेदभाव मिटाने के लिए काम करना होगा, इसमें मीडिया की भूमिका को उन्होंने अहम बताया।
2 of 8
लखनऊ में यूनिसेफ के कार्यक्रम में प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : अमर उजाला
आज भी भाई की पढ़ाई के लिए छुड़ाया जा रहा बेटी का स्कूल : अभी किशोरियों के स्वास्थ्य पर काम करना होगा, गर्भवती के पोषण पर ध्यान देना होगा। इस पर काम हो रहा है, लेकिन बहुत कुछ करना होगा। घर के अंदर की सोच बदलनी होगी। यूनिसेफ या सरकारी प्रयासों से बेटियों को अवसर मिल रहे हैं, लेकिन आज भी भाई की पढ़ाई के लिए बेटी का स्कूल छुड़ाया जा रहा है। युवाओं को समझाना होगा, सिखाना होगा, लड़की हमारा धन है, पराया नहीं। आज स्कूल में बहुत लड़कियां हैं, लेकिन फिर भी कम हैं। लड़की किसी की प्रॉपर्टी नहीं। उन्होंने कहा कि होम मेकर को कम आंकना बंद करें। जो वो करती है, वो कोई नहीं कर सकता। युवाओं के पास पावर है, समान अवसर की सही परिभाषा समझें।
3 of 8
लखनऊ में यूनिसेफ के कार्यक्रम में प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : अमर उजाला
ये बदलाव भी किए महसूस : प्रियंका ने कहा कि गांवों तक पहुंचा डिजिटाइजेशन, इसके कारण बच्चों-लड़कियों को लाभ मिला है। 181 वन स्टॉप सेंटर के मॉडल स्वरूप ने भी प्रभावित किया है। बच्चों का ट्रैकिंग रिकॉर्ड रखना संभव है। मैंने लामार्टिनयर गर्ल्स से कुछ साल पढ़ाई की है। आज के हजरतगंज के लिए यही कहूंगी ‘इनक्रेडिबल’, इसके तो ठाठ अलग है। जहां तक इस सरजमीं से रिश्ते की बात है तो तहजीब हो या चिकनकारी (अपने पहने परिधान की ओर इशारा करते हुए कहा) इसने बांध रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
लखनऊ में यूनिसेफ के कार्यक्रम में प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला के प्रयास का भी जिक्र : 181 वन स्टॉप सेंटर से होकर लौटीं प्रियंका चोपड़ा ने केन्द्र में चल रही मोबाइल रिपेयरिंग निशुल्क वर्कशॉप का भी उदाहरण दिया। सेंटर प्रभारी अर्चना सिंह ने जब उन्हें बताया कि यह अमर उजाला, वन स्टॉप सेंटर, मंगलदीप सेवा संस्थान व सेल किंग के तकनीकी सहयोग से हो रहा है, तो उन्होंने अमर उजाला की इस पहल की सराहना की।
विज्ञापन
5 of 8
लखनऊ में यूनिसेफ के कार्यक्रम में प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : अमर उजाला
योगी के महिला सशक्तीकरण मॉडल की तारीफ : प्रदेश में महिलाओं के प्रति जिम्मेदारी भरे रवैये को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने योगी सरकार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि यहां कई बदलाव देखे, प्रदेश को इन बदलावों की जरूरत थी। प्रियंका ने बच्चों की शिक्षा के लिए चलाई जा रही योजनाओं के साथ ही कोविड के दौरान अनाथ हुए बच्चों के लिए प्रदेश सरकार की योजनाओं की भी तारीफ की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।