{"_id":"5f8bae0f8ebc3e9b9575da07","slug":"temple-priest-had-fired-on-himself-in-gonda-seven-arrested-including-mahant","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: पूर्व प्रधान को फंसाने को महंत ने रची थी फायरिंग की साजिश, घायल पुजारी समेत सात गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पूर्व प्रधान को फंसाने को महंत ने रची थी फायरिंग की साजिश, घायल पुजारी समेत सात गिरफ्तार
Sun, 18 Oct 2020 08:23 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 18 Oct 2020 08:23 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने किया खुलासा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोंडा के तिर्रेमनोरमा के पूर्व ग्राम प्रधान अमर सिंह को फंसाने को लेकर रामजानकी मंदिर के महंत ने मौजूदा ग्राम प्रधान के संग मिलकर पुजारी पर फायरिंग की साजिश रची थी। इतना ही नहीं साजिश में हमले में जख्मी हुआ पुजारी भी शामिल था। पुलिस ने शुक्रवार की देर रात आरोपी महंत, ग्राम प्रधान उसके बेटे समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर इसका खुलासा किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने तीन तमंचा, तीन जिन्दा कारतूस, एक खोखा कारतूस व चार मोबाइल बरामद किया है।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि तिर्रेमनोरमा में रामजानकी मंदिर के पुजारी अतुल त्रिपाठी उर्फ सम्राट दास को 10 अक्तूबर की आधी रात मंदिर के अंदर गोली मार दी गई थी। पुजारी को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया था। मामले में मंदिर के महंत वृन्दाशरण त्रिपाठी उर्फ सीताराम दास ने तिर्रेमनोरमा के पूर्व ग्राम प्रधान अमर सिंह समेत चार लोगों के खिलाफ थाना इटियाथोक में जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया था।
पुजारी अतुल बाबा
- फोटो : अमर उजाला
एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि विवेचना के दौरान सर्विलांस से मिले साक्ष्यों और गवाहों के बयान के बाद शुक्रवार की रात तिर्रेमनोरमा गांव में एक बाग से पुलिस ने आरोपी वृन्दाशरण त्रिपाठी उर्फ सीताराम दास, विपिन द्विवेदी उर्फ छोटू निवासी गुड़ थाना गुड़ जनपद रीवां मध्यक्ष प्रदेश, विनय कुमार सिंह, उसके बेटे नीरज सिंह निवासी तिर्रेमनोरमा, तिर्रेमनोरमा के ही निवासी मुन्ना सिंह, सोनू सिंह व शिवशंकर सिंह को गिरफ्तार कर लिया।एसपी ने बताया कि पकड़े गए लोगों के पास से 315 बोर का तीन तमंचा, तीन जिन्दा कारतूस, एक खोखा कारतूस व चार मोबाइल फोन मिले हैं। एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में सीताराम दास ने बताया कि अमर सिंह से मंदिर की 120 बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
महंत सीताराम दास
- फोटो : अमर उजाला
इसलिए ग्राम प्रधान विनय सिंह व पुजारी सम्राट दास के साथ मिलकर घटना से एक माह पहले अमर सिंह को फंसाने के इरादे से साजिश रची थी। इससे महंत व ग्राम प्रधान दोनों का रास्ता साफ हो जाता। इसलिए साजिशन 10 अक्तूबर की रात नीरज सिंह, मुन्ना सिंह व सोनू सिंह मंदिर पहुंचे।वहां मुन्ना सिंह ने पुजारी को गोली मार दी। इसके बाद भागने लगे, फायरिंग की आवाज सुनकर होमगार्ड दौड़े तो आरोपियों ने होमगार्ड पर भी फायर झोंका। मगर फायर मिस हो जाने से होमगार्ड बच गए। एसपी ने बताया कि साजिश में पुजारी अतुल त्रिपाठी उर्फ सम्राट दास भी शामिल था।
विज्ञापन
राम जानकी मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी सूरज सिंह की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है। पुजारी का लखनऊ में इलाज रहा है। पुजारी के स्वस्थ्य होने पर उसे गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस टीम में स्वाट टीम प्रभारी अतुल चर्तुवेदी, थानाध्यक्ष इटियाथोक संजय दूबे, थानाध्यक्ष वजीरगंज संतोष तिवारी समेत सर्विलांस टीम शामिल रही।